लाइव न्यूज़ :

भारतीय रिजर्व बैंकः मई में टूट गए रिकॉर्ड, क्रेडिट कार्ड से खर्च 1.4 लाख करोड़ रुपये, जानें जनवरी से अप्रैल तक आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2023 21:27 IST

Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस साल इस्तेमाल वाले क्रेडिट कार्ड की संख्या जनवरी से 50 लाख से ज्यादा बढ़कर मई में रिकॉर्ड 8.74 करोड़ पर पहुंच गई। नए कार्ड की बात करें, तो 20 लाख का इस्तेमाल चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में ही हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी, 2023 में देश में 8.24 करोड़ सक्रिय क्रेडिट कार्ड थे।फरवरी में यह 8.33 करोड़, मार्च में 8.53 करोड़, अप्रैल में 8.65 करोड़ कार्ड पर पहुंच गई। वित्त वर्ष में यह मई में 1.4 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

मुंबईः क्रेडिट कार्ड से खर्च मई महीने में रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हालिया आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वित्त वर्ष में पूरे साल के दौरान क्रेडिट कार्ड खर्च या उसपर बकाया राशि एक दायरे में रहीं। इस साल मासिक आधार पर यह पांच प्रतिशत बढ़ी है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस साल इस्तेमाल वाले क्रेडिट कार्ड की संख्या जनवरी से 50 लाख से ज्यादा बढ़कर मई में रिकॉर्ड 8.74 करोड़ पर पहुंच गई। नए कार्ड की बात करें, तो 20 लाख का इस्तेमाल चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में ही हुआ है। जनवरी, 2023 में देश में 8.24 करोड़ सक्रिय क्रेडिट कार्ड थे।

यह संख्या तेजी से बढ़ रही है और फरवरी में यह 8.33 करोड़, मार्च में 8.53 करोड़, अप्रैल में 8.65 करोड़ कार्ड पर पहुंच गई। रिजर्व बैंक के अनुसार, क्रेडिट कार्ड से खर्च वित्त वर्ष 2022-23 में पूरे साल में 1.1-1.2 लाख करोड़ रुपये रहा, लेकिन चालू वित्त वर्ष में यह मई में 1.4 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि एक क्रेडिट कार्ड से औसत खर्च भी 16,144 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक के मई में सबसे ज्यादा 1.81 करोड़ सक्रिय चलन में थे। क्रेडिट कार्ड पर बकाया के मामले में 28.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बैंक शीर्ष पर रहा। दूसरे स्थान पर एसबीआई कार्ड के 1.71 करोड़ इस्तेमाल में थे। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक के 1.46 करोड़ कार्ड प्रयोग में थे। एक्सिस बैंक 1.24 करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड के साथ चौथे स्थान पर था। 

टॅग्स :क्रेडिट कार्डभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम