लाइव न्यूज़ :

एक और बैंक पर एक्शन, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द कर दिया, आपका खाता तो नहीं था, ऐसे करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 19:47 IST

जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ता अपनी जमा की पूरी राशि प्राप्त करने के हकदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे13 सितंबर, 2022 तक कुल बीमित जमा राशि का 193.68 करोड़ रुपये पहले ही भुगतान कर दिया है।बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।केंद्रीय बैंक ने कहा कि लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक बृहस्पतिवार (22 सितंबर, 2022) को कारोबार की समाप्ति से बैंकिंग कारोबार बंद कर देगा।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित द लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक के पूंजी कमी और आमदनी की संभावनाएं नहीं होने के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है।

आरबीआई ने बयान में कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ता अपनी जमा की पूरी राशि प्राप्त करने के हकदार हैं। इसमें कहा गया है कि डीआईसीजीसी ने 13 सितंबर, 2022 तक कुल बीमित जमा राशि का 193.68 करोड़ रुपये पहले ही भुगतान कर दिया है।

आरबीआई ने ‘‘बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।’’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक बृहस्पतिवार (22 सितंबर, 2022) को कारोबार की समाप्ति से बैंकिंग कारोबार बंद कर देगा। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि बैंक अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति में जमाकर्ताओं की पूरी राशि का भुगतान करने में समर्थ नहीं है।

रिजर्व बैंक ने विजयदुरई को टीएमबी का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश खारिज की

भारतीय रिजर्व बैंक ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) की बी विजयदुरई को बैंक का अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश को खारिज कर दिया है। बैंक ने 20 अगस्त को विजयदुरई को अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश केंद्रीय बैंक को भेजी थी।

रिजर्व बैंक ने 19 सितंबर, 2022 को पत्र जारी कर बी विजयदुरई की नियुक्ति की सिफारिश को खारिज कर दिया। केंद्रीय बैंक ने हालांकि इसके लिए कोई वजह नहीं बताई है। रिजर्व बैंक ने टीएमबी से अस्थायी अंशकालिक चेयरमैन पद के एक अन्य स्वतंत्र निदेशक का प्रस्ताव नए सिरे से भेजने को कहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रSolapur District Collectorभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम