लाइव न्यूज़ :

Reserve Bank of India 2024-25: पहली मौद्रिक समीक्षा तीन से पांच अप्रैल को, एमपीसी बैठकों का कार्यक्रम जारी, देखें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 19:37 IST

Reserve Bank of India 2024-25: अगली बैठक छह से आठ अगस्त, फिर सात से नौ अक्टूबर, चार से छह दिसंबर और अंतिम बैठक फरवरी में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई गवर्नर मतदान पूरा होने के बाद बैठक के नतीजों की घोषणा करते हैं।पांच से सात फरवरी को होगी।छह सदस्यीय समिति में तीन बाहरी सदस्य हैं।

Reserve Bank of India 2024-25: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को नये वित्त वर्ष (2024-25) के लिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो महीने पर होने वाली बैठकों के कार्यक्रम की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पहली बैठक तीन से पांच अप्रैल को होगी। अगली बैठक पांच जून को शुरू होगी जबकि मौद्रिक समीक्षा की घोषणा सात जून को होगी। आमतौर पर, छह सदस्यीय समिति के सदस्य बैठक के तीसरे दिन एक प्रस्ताव पर मतदान करते हैं और आरबीआई गवर्नर मतदान पूरा होने के बाद बैठक के नतीजों की घोषणा करते हैं।

समिति के सदस्य बैठक के पहले दो दिन मौद्रिक नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं। संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपनी बातें रखते हैं। बयान में कहा गया है कि इसके बाद अगली बैठक छह से आठ अगस्त, फिर सात से नौ अक्टूबर, चार से छह दिसंबर और अंतिम बैठक फरवरी में होगी। पांच से सात फरवरी को होगी। गवर्नर की अध्यक्षता वाले छह सदस्यीय समिति में तीन बाहरी सदस्य हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम