लाइव न्यूज़ :

Repo Rate Hike: आज से कार और घर लोन महंगा, एसबीआई, एचडीएफसी, ICICI और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैकों ने ब्याज दरें 0.50 प्रतिशत तक बढ़ाईं, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 14:16 IST

Repo Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत तक बढ़ा दी।वित्तीय संस्थान ने बीते पांच महीने में ब्याज दरों में सातवीं बार वृद्धि की है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरबीएलआर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है।

Repo Rate Hike: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई वित्तीय संस्थानों ने रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यह वृद्धि शनिवार से प्रभाव में आएगी। आईसीआईसीआई बैंक की ईबीएलआर बढ़कर 9.60 फीसदी हो गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दी। आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत तक बढ़ा दी।

ब्याज दरों में वृद्धि से एचडीएफसी से आवास ऋण लेने वालों की मासिक किस्त बढ़ जाएगी। एचडीएफसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एचडीएफसी ने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत तक बढ़ा दी है और यह एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।’’ इस वित्तीय संस्थान ने बीते पांच महीने में ब्याज दरों में सातवीं बार वृद्धि की है।

वहीं, एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उसने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो-सम्बद्ध उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है जो अब क्रमश: 8.55 फीसदी और 8.15 फीसदी हो गई है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरबीएलआर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है।

टॅग्स :रेपो रेटभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)SBIआईसीआईसीआईइकॉनोमीeconomy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?