लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति में 73 प्रतिशत का इजाफा,  6.58 लाख करोड़ के मालिक, अडाणी देश के चौथे सबसे अमीर

By भाषा | Updated: September 29, 2020 19:51 IST

गुजरात स्थित अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में 48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी है और यह 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। देश के धनाढ्यों की मंगलवार को जारी हुरुन की सूची में वह दो स्थान की छलांग लगाकर देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहुरुन की यह सूची ऐसे समय में आयी है जब कोरोना वायरस संकट ने दुनियाभर में लोगों की आजीविका पर कहर बरपाया है।ग्राफ पर अर्थव्यवस्था में दिखते अंग्रेजी के ‘के’ अक्षर जैसे सुधार ने समाज में असमानता और बढ़ने को चिंता पैदा की है।सूची में 828 ऐसे भारतीयों को शामिल किया गया है जिनकी निजी संपत्ति 31 अगस्त को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक थी।

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति में 73 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उनकी निजी संपत्ति 6.58 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।

इसकी बदौलत वह लगातार नौंवे साल देश के सबसे धनाढ्य व्यक्ति बने हुए हैं। वहीं गुजरात स्थित अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में 48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी है और यह 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। देश के धनाढ्यों की मंगलवार को जारी हुरुन की सूची में वह दो स्थान की छलांग लगाकर देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

हुरुन ने आईआईएफएल वेल्थ के साथ मिलकर यह सूची तैयार की है। इसके मुताबिक 63 वर्षीय अंबानी वैश्विक स्तर पर पांच सबसे अमीर लोगों में भी शामिल हैं। हुरुन की यह सूची ऐसे समय में आयी है जब कोरोना वायरस संकट ने दुनियाभर में लोगों की आजीविका पर कहर बरपाया है। भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है। वहीं ग्राफ पर अर्थव्यवस्था में दिखते अंग्रेजी के ‘के’ अक्षर जैसे सुधार ने समाज में असमानता और बढ़ने को चिंता पैदा की है।

828 ऐसे भारतीयों को शामिल किया गया है जिनकी निजी संपत्ति 31 अगस्त को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक

इस सूची में 828 ऐसे भारतीयों को शामिल किया गया है जिनकी निजी संपत्ति 31 अगस्त को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक थी। कुल 828 धनाढ्य भारतीयों की सूची में मात्र पांच प्रतिशत या केवल 40 ही महिलाएं हैं। इनमें 32,400 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ गोदरेज समूह की 69 वर्षीय स्मिता कृष्णा शीर्ष पर हैं। वहीं बायोकॉन लिमिटेड की किरन मजूमदार शॉ 31,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं।

टाटा समूह में सबसे बड़े एकल साझेदार शापूरजी पालोनजी समूह के साइरस मिस्त्री और शापूर मिस्त्री की निजी संपत्ति में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। दोनों को 76-76 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। शापूरजी पालोनजी समूह टाटा संस में अपनी 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी के लिए 1.78 लाख करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। वहीं परिसंपत्ति विवाद में फंसे हिंदुजा बंधुओं की निजी संपत्ति में 23 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद उनकी संपत्ति 1.43 लाख करोड़ रुपये है और वह सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

एचसीएल के शिव नादर और उनके परिवार कर निजी संपत्ति में 34 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वह 1.41 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर है। विप्रो के अजीम प्रेमजी सूची में दो स्थान फिसलकर पांचवे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति का मूल्य 1.14 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

टीका बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला की निजी संपत्ति छह प्रतिशत बढ़कर 94,300 करोड़ रुपये हो गयी। वह सूची में छठे स्थान पर हैं। इसी तरह डी-मार्ट के राधाकृष्ण दमानी और परिवार की संपत्ति 56 प्रतिशत बढ़कर 87,200 करोड़ रुपये हो गयी। इसी के साथ वह शीर्ष 10 धनाढ्यों की सूची में शामिल हो गए और सातवें स्थान पर हैं।

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रवर्तक उदय कोटक की निजी संपत्ति में आठ प्रतिशत की गिरावट आयी है और 87,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह आठवें अमीर भारतीय हैं। हैप्पिएस्ट माइंड्स के 77 वर्षीय अशोक सूता शीर्ष अमीरों की सूची में शामिल होने वाले नए भारतीय हैं।

हाल में उनकी कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मिले दमदार समर्थन की बदौलत उनकी नेटवर्थ 3,700 करोड़ रुपये रही है। मुंबई अभी भी देश के सबसे ज्यादा अमीरों वाला शहर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर दिल्ली है। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंसधार्मिक खबरेंगौतम अदाणीशिव नादरअज़ीम प्रेमजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम