लाइव न्यूज़ :

जून में ज्यादातर क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियां बढ़ीं : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:18 IST

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई देश में धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाए जाने के साथ जून में ज्यादातर क्षेत्रों में नियुक्ति की गतिविधि में सकरात्मक वृद्धि दर्ज की गयी।

जॉब पोर्टल साइकी मार्केट नेटवर्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक जून में नियुक्ति गतिविधियों में सुधार देखा गया, जो गैर-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भी सुधार का संकेतक है। यह आकलन जून में नयी नौकरियों के लिए सूचीबद्धता पर आधारित है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अब तक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र नौकरियों के लिहाज से तेज रफ्तार से बढ़ रहा था लेकिन जून में बाकी कई क्षेत्रों में भी नियुक्ति की गतिविधियों में सुधार दिखा।

यह रिपोर्ट साइकी मार्केट नेटवर्क के जॉब पोर्टल पर डाली गई नियुक्ति संबंधी आंकड़ों पर आधारित है।

इसके अलावा आंकड़े से पता चलता है कि मई की तुलना में जून में बैंकिंग क्षेत्र में नियुक्तियों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नियुक्ति के लिहाज से आईटी एवं बीपीओ जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों में 18-18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी जबकि फार्मा क्षेत्र में यह वृद्धि 16.9 प्रतिशत, स्वास्थ्य क्षेत्र में 20 प्रतिशत, बीमा क्षेत्र में 12 प्रतिशत, खुदरा क्षेत्र में पांच प्रतिशत, शिक्षा क्षेत्र में 12.1 प्रतिशत और एफएमसीजी क्षेत्र में 16 प्रतिशत थी।

इसके अलावा बिक्री, मानव संसाधन, विपणन आदि क्षेत्रों में भी वृद्धि दर्ज की गयी।

हालांकि, दूरसंचार क्षेत्र में इस साल मई की तुलना में जून में नियुक्तियों में आठ प्रतिशत की कमी हुई।

इसी बीच मुंबई (12 प्रतिशत), पुणे (छह प्रतिशत), दिल्ली (एक प्रतिशत), चेन्नई (12 प्रतिशत), हैदराबाद (12 प्रतिशत) और कोलकाता (20 प्रतिशत) जैसे टियर-1 शहरों में मई की तुलना में जून में नियुक्ति की गतिविधियों में दो अंकीय मजबूत वृद्धि दर्ज की गयी। इन शहरों में पहले कई बार लॉकडाइन लगाए गए थे।

हालांकि, बेंगलुरु में नियुक्ति गतिविधियां दो प्रतिशत की घट गईं।

जयपुर और अहमदाबाद जैसे दूसरी श्रेणी के शहरों में भी क्रमशः 30 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गयी।

कंपनी के सह संस्थापक करुणजीत कुमार धीर ने कहा, "पिछले महीने नियुक्ति गतिविधियों ने जोर पकड़ा जिससे रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कुछ राहत मिली। महामारी की वजह से आयी मंदी से आखिरकार नौकरियों के बाजार को एक सही रफ्तार से उबरते देखकर अच्छा लग रहा है। लॉकडाउन लगने के बाद से यह ज्यादातर क्षेत्रों के लिए एक बुरा दौर था। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह सुधार और मजबूत होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल