भारत में नियुक्ति गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर से 42 प्रतिशत अधिक पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:40 IST2021-08-03T19:40:16+5:302021-08-03T19:40:16+5:30

Recruitment activities in India at 42 percent above pre-pandemic levels: Report | भारत में नियुक्ति गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर से 42 प्रतिशत अधिक पर : रिपोर्ट

भारत में नियुक्ति गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर से 42 प्रतिशत अधिक पर : रिपोर्ट

नयी दिल्ली तीन अगस्त देश में नियुक्ति गतिविधियां मजबूत सुधार के साथ जून, 2021 के दौरान कोविड-19 से पहले के स्तर (2019) से 42 प्रतिशत ऊपर पहुंच गईं।

पेशेवरों को जोड़ने वाले मंच लिंक्डइन की जून, 2021 के लिए श्रम बाजार पर अपडेट के अनुसार अप्रैल, 2021 के दौरान कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण नियुक्ति गतिविधियों में काफी गिरावट आई थी। हालांकि तब से इन आंकड़ों में वृद्धि जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, मई के अंत तक नियुक्ति गतिविधियां 35 प्रतिशत अधिक थीं, जो जून के अंत तक 42 प्रतिशत ऊंची रहीं।

रिपोर्ट में कहा गया कि नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि का कारण रुकी हुई भर्तियों का शुरू होना हो सकता है। क्योंकि कंपनियां ने नियुक्ति के लिए वर्ष, 2020 में अधिक सतर्क रुख अपनाया।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा 12 महीने पहले की तुलना में कम थी, लेकिन आवेदक अधिक आक्रामक तरीके से आवेदन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Recruitment activities in India at 42 percent above pre-pandemic levels: Report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे