लाइव न्यूज़ :

सरकारी बैंकों के 3 प्रबंध-निदेशकों, 10 कार्यकारी निदेशकों के सेवा विस्तार की सिफारिश

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई वित्त मंत्रालय ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों के प्रबंध निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाने की फाइल पेश की है। सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से विभिन्न सरकारी बैंकों के 10 कार्यकारी निदेशकों (ईडी) के सेवा विस्तार की भी सिफारिश की है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एस मल्लिकार्जुन राव का तीन साल का कार्यकाल 18 सितंबर को समाप्त हो रहा है। वित्त मंत्रालय ने उनका कार्यकाल 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने की सिफारिश की है। राव तब तक 60 वर्ष की अपनी सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त कर लेंगे। .

यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अतुल कुमार गोयल के कार्यकाल में आगामी पहली नवंबर से दो साल का विस्तार करने की सिफारिश की गयी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक और सीईओ ए एस राजीव का कार्यकाल भी एक दिसंबर, 2021 से आगे दो साल के लिए बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने साथ ही इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के तौर पर नियुक्ति के लिए एस एल जैन के नाम की सिफारिश की है। सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अधिकारियों की तलाश करने वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने साक्षात्कार के बाद मई में जैन के नाम की सिफारिश की थी।

कार्यकारी निदेशकों के संबंध में मंत्रालय ने उनके कार्यकाल को उनकी सेवानिवृत्ति की आयु या दो वर्ष, जो भी पहले हो, तक बढ़ाने के लिए 10 नामों की सिफारिश की है।

सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक क्षेत्र के किसी उपक्रम के प्रबंध निदेशक और सीईओ को अधिकतम पांच साल का कार्यकाल दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?