लाइव न्यूज़ :

रियल सेक्टर में भी मंदी की मार, मकानों की बिक्री नौ शहरों में 9.5% घटी, नोएडा-मुंबई में घटे खरीददार

By भाषा | Updated: November 4, 2019 12:07 IST

इससे पहले प्रॉपटाइगर और एनारॉक ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मकानों की बिक्री में क्रमश : 25 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की गिरावट की जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रॉपइक्विटी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक समीर जसूजा ने कहा, "खरीदारों के मकान खरीदने के फैसले को टालने से सितंबर तिमाही में मांग प्रभावित हुई है।"आंकड़ों के मुताबिक, सात शहरों में मकान बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है जबकि दो शहरों में बिक्री में तेजी आई है।

कमजोर मांग से देश के नौ प्रमुख शहरों में जुलाई - सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री 9.5 प्रतिशत गिरकर 52,855 इकाई रही। रीयल एस्टेट से जुड़े ऑनलाइन मंच प्रॉपइक्विटी ने अपनी रपट में यह बात कही। आर्थिक नरमी और धन उपलब्धता संकट की वजह से खरीदारों की धारणा प्रभावित हुई। यह इस तरह की चौथी रपट है , जिसमें 2019 की तीसरी तिमाही में मकान बिक्री में गिरावट दिखाई गई है।

इससे पहले , प्रॉपटाइगर और एनारॉक ने जुलाई - सितंबर तिमाही के दौरान मकानों की बिक्री में क्रमश : 25 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की गिरावट की जानकारी दी थी। वहीं , जेएलएल इंडिया ने एक प्रतिशत गिरावट की बात कही थी। प्रॉपइक्विटी के मुताबिक , जुलाई - सितंबर 2019 में मकानों की बिक्री 9.5 प्रतिशत गिरकर 52,855 इकाई रही। एक साल पहले की इसी अवधि में 58,461 मकानों की बिक्री हुई थी।

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक समीर जसूजा ने कहा, "खरीदारों के मकान खरीदने के फैसले को टालने से सितंबर तिमाही में मांग प्रभावित हुई है।" रपट में कहा , " आर्थिक नरमी और बाजार में धन उपलब्धता के संकट से बिक्री में गिरावट देखी गई। "

आंकड़ों के मुताबिक, सात शहरों में मकान बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है जबकि दो शहरों में बिक्री में तेजी आई है। चेन्नई में जुलाई-सितंबर 2019 के दौरान मकानों की बिक्री सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत गिरकर 3,060 इकाई रही। एक साल पहले की इसी अवधि में 4,080 मकान बेचे गए थे।

मुंबई में मकान बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 6,491 इकाई से 5,063 इकाई, हैदराबाद में 16 प्रतिशत गिरकर 5,067 इकाई से 4,257 इकाई, कोलकाता में बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 3,487 इकाई से 3,069 इकाई जबकि नोएडा में बिक्री 11 प्रतिशत लुढ़क कर 1,112 इकाई से 990 इकाई रह गई।

इसी प्रकार, बेंगलुरू और ठाणे में भी मकान बिक्री में गिरावट रही। हालांकि, गुरुग्राम में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,112 इकाई से 1,190 इकाई जबकि पुणे में बिक्री एक प्रतिशत चढ़कर 14,523 इकाई से 14,669 इकाई हो गई। 

टॅग्स :मुंबईनॉएडाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?