लाइव न्यूज़ :

Realme India: भारत में पांच साल में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन, 13000 नौकरी, चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने किया धमाल, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2024 11:41 IST

Realme India: ब्रांड इस साल अपनी बिक्री को और बढ़ाने के लिए कामकाज, फोटोग्राफी और डिजायन को उत्कृष्ट बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन की अपनी तीन श्रृंखलाओं के साथ विविध बाजार खंड में है।जीटी श्रृंखला अधिक उन्नत तकनीक पर ध्यान देने के साथ अत्याधुनिक खंड में स्थित है।तकनीकी क्षमताओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Realme India: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने अपनी स्थापना के केवल पांच साल के अंदर 2023 में भारत में 10 करोड़ स्मार्टफोन बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के उपाध्यक्ष चेस शू ने कहा कि ब्रांड इस साल अपनी बिक्री को और बढ़ाने के लिए कामकाज, फोटोग्राफी और डिजायन को उत्कृष्ट बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।

यह स्मार्टफोन की अपनी तीन श्रृंखलाओं के साथ विविध बाजार खंड में है। सी श्रृंखला किफायती मूल्य पर गुणवत्ता, डिजाइन और प्रौद्योगिकी पर केंद्रित है, संख्या श्रृंखला उन्नत फोटोग्राफी विकल्पों के साथ मध्य-श्रेणी खंड को लक्षित करती है और जीटी श्रृंखला अधिक उन्नत तकनीक पर ध्यान देने के साथ अत्याधुनिक खंड में स्थित है।

चेस ने यहां बातचीत के दौरान कहा कि उत्पाद सुधार के अलावा कंपनी ब्रांडिंग बेहतर करने पर भी ध्यान देगी। इसका लक्ष्य विशेष रूप से युवा उपभोक्ताओं की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाला एक तकनीकी ब्रांड बनना है। उत्पाद नवाचार और ब्रांडिंग उन्नयन की यह दोहरी रणनीति कंपनी को भारतीय बाजार में प्रासंगिक बने रहने में मदद करेगी।

चेस ने 2024 की रणनीति पर कहा कि रियलमी नवाचार के लिए 30 प्रौद्योगिकी साझेदारों के साथ सहयोग करना और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में भारी निवेश करना चाहता है। उन्होंने कहा, “हम अनुसंधान एवं विकास में 470 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे। यह हमारी तकनीकी क्षमताओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भारत के बाजार में मध्य-उच्च श्रेणी खंड में जाने की हमारी महत्वाकांक्षा को भी दर्शाता है।” रियलमी का मुख्यालय चीन के शेनजेन शहर में है। कंपनी ने ग्राहकों का रुख जानने और समन्वय करने के लिए पिछले साल भारत में एक अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र खोला था।

चेस ने कहा, “भारत में हमारी नजर कुछ रोमांचक भविष्य पर है, इसलिए हमने एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र सिर्फ गैजेट और उपकरण नहीं बना रहा है बल्कि व्यापक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। इससे भारत में रोजगार के 13,000 अवसर पैदा हुए।

यह ‘मेक इन इंडिया’ के समर्थन में और स्थानीयकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।” उन्होंने कहा कि 5जी उत्पादों के लिए लोगों के बीच बढ़ती पसंद को स्वीकार करते हुए रियलमी भारत में 5जी तकनीक का लोकतंत्रीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :चीनदिल्लीमुंबईरियलमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती