लाइव न्यूज़ :

आरबीआई सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम के जरिए 50,000 करोड़ रुपये नकदी डालेगा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:02 IST

Open in App

मुंबई, 6 अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि बांड प्रतिफल को स्थिर और व्यवस्थित रखने के प्रयास के तहत वह इस महीने द्वितीयक बाजार सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप) 2.0 के तहत दो चरणों में 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘सभी प्रकार की परिपक्वता वाली प्रतिभूतियों पर केंद्रित हमारी हालिया जी-सैप नीलामी का उद्देश्य सभी खंडों में व्यवस्थित बांड प्रतिफल के बीच संतोषजनक नकदी स्थिति सुनिश्चित करना है।’’

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक का द्वितीयक बाजार सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (सी-सैप) बाजार प्रतिभागियों से मिली जोरदार प्रतिक्रिया के साथ प्रतिफल अपेक्षाओं को स्थिर करने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 12 अगस्त और 26 अगस्त 2021 को जी-सैप 2.0 के तहत 25,000 करोड़ रुपये की दो और नीलामी करने का प्रस्ताव करते हैं। हम इन नीलामियों और अन्य उपायों जैसे खुले बाजार के परिचालन (ओएमओ) और ऑपरेशन ट्विस्ट (ओटी) को जारी रखेंगे।’’

रिजर्व बैंक छह फरवरी 2020 को घोषित संशोधित नकदी प्रबंधन ढांचे के तहत अपने मुख्य नकदी संचालन के रूप में 14-दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?