लाइव न्यूज़ :

RBI Rs 2000 Notes: 3.32 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के 93% नोट वापस आए, आरबीआई ने कहा-केवल 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही लोगों के पास बचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2023 17:08 IST

RBI Rs 2000 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही लोगों के पास बचे हैं।कुल 2,000 रुपये के बैंक नोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं।शेष 13 प्रतिशत अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों के लिए बदले गए हैं।

RBI Rs 2000 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 31 अगस्त 2023 तक वापस आए 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है। ऐसे केवल 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही लोगों के पास बचे हैं।

इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के 93 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि प्रमुख बैंकों से जुटाई गई जानकारी से पता चलता है कि प्रचलन से लौटे कुल 2,000 रुपये के बैंक नोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं, शेष 13 प्रतिशत अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों के लिए बदले गए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। ये नोट 30 सितंबर तक बैंक खाते में जमा कराये जा सकते हैं या बदले जा सकते थे। नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर किये जाने के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से मुद्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000 रुपये का नोट लाया गया था।

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में जमा 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 31 अगस्त, 2023 को 2,000 रुपये के 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही चलन में थे।

प्रमुख बैंकों से एकत्रित आंकड़े बताते हैं कि 2,000 रुपये के करीब 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कराए गए जबकि 13 प्रतिशत नोटों को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया। गौरतलब है कि 31 मार्च, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये था।

जो 19 मई 2023 को इन्हें वापस लिए जाने की घोषणा के समय घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया था। आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)भारत सरकारनरेंद्र मोदीReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स