लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक से प्रतिबंध आंशिक रूप से हटाया, क्रेडिट कार्ड बेचने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:49 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक पर नए क्रेडिट कार्डों की बिक्री पर लगाई रोक को हटा लिया है। करीब आठ महीने पहले केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी बैंक को क्रेडिट कार्ड बेचने से प्रतिबंधित कर दिया था। बैंकिंग सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नई प्रौद्योगिकी पहल शुरू करने पर रोक हालांकि जारी रहेगी। पिछले साल दिसंबर में रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में बार-बार प्रौद्योगिकी संबंधी दिक्कतों के बाद उसके क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी। क्रेडिट कार्ड खंड में एचडीएफसी बैंक सबसे आगे है। इस मौके का फायदा उठाकर उसके प्रतिद्वंद्वियों एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक ने इस अंतर को कम करने का प्रयास किया। एक सूत्र ने बताया कि एचडीएफसी बैंक को क्रेडिट कार्ड पर लगी रोक के हटाए जाने को लेकर एक सूचना मिली है। हालांकि, सूत्र ने अपनी पहचान का खुलासा करने से इनकार किया। इस प्रतिबंध से बैंक के मौजूदा क्रेडिट कार्ड ग्राहक प्रभावित नहीं हुए थे। जून तक बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की संख्या 1.48 करोड़ थी। इससे पहले 17 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन ने कहा था कि रिजर्व बैंक जो सुधार चाहता है, बैंक ने उनमें से 85 प्रतिशत का अनुपालन पूरा कर लिया है। अब बैंक से प्रतिबंध हटाने को लेकर गेंद रिजर्व बैंक के पाले में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

ज़रा हटकेHDFC कर्मचारी ने अपने 'ठाकुर' वाले वीडियो की बताई सच्चाई, कहा- "मैं अपने बयान पर कायम हूं"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम