लाइव न्यूज़ :

RBI Monetary Policy LIVE Updates MPC Decisions: रेपो दर को कम कीजिए, 0.25 प्रतिशत की कटौती करो, समिति के छह में से दो सदस्यों ने किया वोट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2024 14:39 IST

RBI Monetary Policy LIVE Updates MPC Decisions: मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में एक बार फिर रेपो दर को यथावत रखने के पक्ष में मतदान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमिति के छह में से दो सदस्यों ने ब्याज दर में कटौती की वकालत की है।रंजन, पात्रा और दास रिजर्व बैंक के अधिकारी हैं।गोयल, वर्मा और भिड़े एमपीसी के बाहरी सदस्य हैं।

RBI Monetary Policy LIVE Updates MPC Decisions: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ब्याज दर निर्धारण समिति में नीतिगत दर रेपो में कटौती को लेकर आवाजें उठ रही हैं। समिति के एक सदस्य जयंत आर वर्मा लंबे समय से प्रमुख नीतिगत दर में कम से कम 0.25 प्रतिशत की कटौती की वकालत कर रहे हैं। अब समिति की बाहरी सदस्य आशिमा गोयल भी इस मांग में शामिल हो गई हैं। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में एक बार फिर रेपो दर को यथावत रखने के पक्ष में मतदान किया है।

हालांकि, इस बार समिति के छह में से दो सदस्यों ने ब्याज दर में कटौती की वकालत की है। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी एमपीसी की बैठक के वक्तव्य के अनुसार, “डॉ. शशांक भिडे, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा और शक्तिकान्त दास ने नीतिगत रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखने के पक्ष में मतदान किया।” वहीं डॉ. आशिमा गोयल और प्रो. जयंत आर वर्मा ने नीतिगत रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के लिए मतदान किया।” गोयल, वर्मा और भिड़े एमपीसी के बाहरी सदस्य हैं। रंजन, पात्रा और दास रिजर्व बैंक के अधिकारी हैं।

फरवरी, 2024 और दिसंबर, 2023 की एमपीसी बैठकों में वर्मा ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का मामला उठाया था। इस बार गोयल भी इसमें शामिल हुईं और उन्होंने दर में कटौती के लिए मत दिया। ब्याज दरों में कटौती की वकालत करने वाले दो सदस्यों की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब स्विट्जरलैंड, स्वीडन, कनाडा और यूरो क्षेत्र जैसी उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के कुछ केंद्रीय बैंकों ने 2024 के दौरान ब्याज दरों में ढील देने का चक्र शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बाजार उम्मीदें अब कम हो गई हैं।

मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए गवर्नर दास ने कहा कि एक राय यह है कि मौद्रिक नीति के मामले में रिजर्व बैंक ‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अनुसरण करें’ के सिद्धांत से निर्देशित होता है। दास ने कहा, “मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि हम इस बात पर नजर रखते हैं कि दूर क्षितिज पर बादल बन रहे हैं या छंट रहे हैं, लेकिन हम स्थानीय मौसम और पिच की स्थिति के अनुसार ही खेल खेलते हैं।”

उन्होंने कहा, “दूसरे शब्दों में, जहां हम उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में मौद्रिक नीति का भारतीय बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार करते हैं, हमारी कार्रवाइयां मुख्य रूप से घरेलू वृद्धि-मुद्रास्फीति की स्थिति और दृष्टिकोण से निर्धारित होती हैं।” भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार आठवीं बार नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासरेपो रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स