लाइव न्यूज़ :

आरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 22:07 IST

RBI Monetary Policy: इंडियन बैंक ने कहा कि उसने अपने आवास कर्ज पर ब्याज दर को मौजूदा 8.15 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटाकर 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि इस कदम से उनके ग्राहकों को राहत मिलेगी।रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बाद इन बैंकों ने ब्याज दरों में यह कटौती की है।रेपो संबद्ध ऋण दर (आरएलएलआर) में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक और केनरा बैंक ने कर्ज पर ब्याज की दरों में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बाद इन बैंकों ने ब्याज दरों में यह कटौती की है। दोनों बैंकों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि इस कदम से उनके ग्राहकों को राहत मिलेगी। इंडियन बैंक ने कहा कि उसने अपने आवास कर्ज पर ब्याज दर को मौजूदा 8.15 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटाकर 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दिया है।

आरबीआई मौद्रिक नीतिः बैंकों ने घटाई ब्याज दर

इंडियन बैंक

केनरा बैंक

भारतीय स्टेट बैंक

एचडीएफसी बैंक

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ बड़ौदा

यूको बैंक

पंजाब नेशनल बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक

बैंक ने वाहन ऋण की ब्याज दर भी 8.50 प्रतिशत से घटाकर 8.25 प्रतिशत कर दी है। बैंक ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को कर्ज पर रियायती प्रसंस्करण शुल्क और शून्य दस्तावेजीकरण शुल्क जैसे लाभ भी दे रहा है। वहीं, केनरा बैंक ने भी अपनी रेपो संबद्ध ऋण दर (आरएलएलआर) में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

यह दर 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई है। केनरा बैंक ने कहा कि आवास ऋण पर ब्याज की नई दर 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू हो रही है जबकि वाहन ऋण पर ब्याज की नई दर 8.20 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू है। देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर में कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देते हुए अपनी उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया है, जो निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों में सबसे कम है। 50 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि के लिए अब ब्याज दर 3.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.25 प्रतिशत है। दर में यह कटौती 12 अप्रैल से प्रभावी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 400-दिवसीय विशेष जमा योजना वापस ले ली है, जिसमें 7.3 प्रतिशत ब्याज मिलता था। मुंबई स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आवासीय कर्ज की ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है, जिससे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को लाभ होगा।

आवास ऋण के अलावा, बैंक ऑफ इंडिया ने वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति के खिलाफ ऋण, शिक्षा ऋण और स्टार रिवर्स मॉर्गेज ऋण सहित चुनिंदा मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में.25 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने बृहस्पतिवार को कर्ज पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने ऋण की दरों में 0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती करने की घोषणा कर दी। सार्वजनिक क्षेत्र के इन बैंकों के इस फैसले से उनके मौजूदा और नए उधारकर्ताओं दोनों को फायदा होगा। कटौती के बाद बैंक ऑफ इंडिया की नई रेपो आधारित ऋण दर (आरबीएलआर) पहले के 9.10 प्रतिशत से घटकर 8.85 प्रतिशत हो गई है।

यूको बैंक ने कहा कि उसने रेपो संबद्ध दर को घटाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आरबीएलआर को 9.10 प्रतिशत से संशोधित कर 8.85 प्रतिशत कर दिया है। इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने रेपो दर से संबद्ध ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने यह जानकारी दी। 

टॅग्स :रेपो रेटBank of Barodaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)Bank of Indiapunjab national bank (PNB)Canara Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?