लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने निजी बैंकों के शीर्ष अधिकारियों को मिलने वाले प्रोत्साहनों को लेकर दिशानिर्देश जारी किये

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:15 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि निजी क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों, पूर्णकालिक निदेशकों और अन्य प्रमुख अधिकारियों को शेयर आधारित प्रोत्साहन के उचित मूल्य को संबंधित लेखा वर्ष में खर्च माना जाना चाहिए। उचित मूल्य का आकलन संपत्ति के मौजूदा बाजार भाव और देनदारी के आधार पर किया जाता है। आरबीआई ने स्थानीय क्षेत्र के बैंकों, छोटे वित्त बैंकों और विदेशी बैंकों सहित सभी बैंकों को 31 मार्च, 2021 को समाप्त लेखा अवधि के बाद दिए गए सभी शेयर आधारित उत्पादों के लिए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक ने नवंबर 2019 में पूर्णकालिक निदेशकों / मुख्य कार्यपालक अधिकारियों / अन्य प्रमुख कर्मचारियों को दिये जाने वाले प्रोत्साहन पर दिशानिर्देश जारी किए थे। इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए आरबीआई ने कहा, ‘‘शेयर आधारित प्रोत्साहन के वास्तविक मूल्य को उस लेखा वर्ष में खर्च माना जाना चाहिए, जिस साल इसकी मंजूरी दी गयी है।’’ आरबीआई ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, ‘‘यह पाया गया है कि बैंक, शेयर आधारित क्षतिपूर्ति को बही-खाते में खर्च के रूप में नहीं दिखा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम