लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः अब ATM से बिना डेबिट कार्ड के निकाल सकेंगे पैसा, RBI ने कहा-सभी बैंकों को कार्डलेस सुविधा जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 22:25 IST

भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि यह बिल भुगतान को अन्य उत्पादों या प्रणालियों के साथ काम करने के लिए ‘इंटरऑपरेबल’ मंच है।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएम से बिना कार्ड (कार्डलेस) के नकदी निकासी की सुविधा शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।देश के कुछ ही बैंकों द्वारा एटीएम के माध्यम से कार्ड-रहित नकदी निकासी की सुविधा दी जा रही है। सुविधा भी ग्राहकों को तभी मिलती है, जबकि वे संबंधित बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कार्ड धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने की घोषणा की। इसके तहत रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को एटीएम से बिना कार्ड (कार्डलेस) के नकदी निकासी की सुविधा शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

वर्तमान में देश के कुछ ही बैंकों द्वारा एटीएम के माध्यम से कार्ड-रहित नकदी निकासी की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा भी ग्राहकों को तभी मिलती है, जबकि वे संबंधित बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख बैंक इस सुविधा की पेशकश कर रहे हैं।

सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को संबंधित बैंक के ऐप या वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और कार्ड-रहित नकद निकासी करनी होगी। इसके बाद, ग्राहक को एक पिन मिलता है, जिसे निकासी के लिए सिस्टम में पंच करना होगा। आरबीआई की ताजा घोषणा के साथ कार्ड रहित लेनदेन अब किसी भी एटीएम पर किया जा सकता है, भले ही ग्राहक का बैंक कोई भी हो।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘अब यूपीआई का उपयोग करते हुए सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क में कार्ड-रहित नकद निकासी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इसके उपयोग से लेनदेन करने में आसानी होगी। इसके साथ ही बिना कार्ड के नकदी निकासी की सुविधा से कार्ड कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी को भी रोकने में मदद मिलेगी।’’

इस बारे में एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को जल्द ही अलग-अलग निर्देश जारी किए जाएंगे। विकास और नियामक नीतियों पर एक वक्तव्य में कहा गया है कि एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोग से ग्राहकों की पहचान की जाएगी जबकि ऐसे लेनदेन का निपटान एटीएम नेटवर्क के माध्यम से होगा।

भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के संबंध में उन्होंने कहा, यह बिल भुगतान को अन्य उत्पादों या प्रणालियों के साथ काम करने के लिए ‘इंटरऑपरेबल’ मंच है। इसमें पिछले कुछ वर्षों में बिलों का भुगतान करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)स्टेट बैंक ऑफ इंडियाICICI Bankशक्तिकांत दासमुंबईएटीएम कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स