लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने ईशा अंबानी समेत हितेश, अंशुमान की नियुक्ति पर लगाई मुहर, अब इस निदेशक मंडल का होंगे तीनों हिस्सा

By आकाश चौरसिया | Updated: November 16, 2023 17:51 IST

आरबीआई के 15 नवंबर को जारी हुए पत्र में ईशा, अंशुमान ठाकुर, हितेश कुमार सेथिया का नाम शामिल था। इस बात की जानकारी खुद जियो फानिसेंयिल सर्विस ने बयान जारी कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे आरबीआई ने ईशा अंबानी समेत दो की निदेशक मंडल में नियुक्ति पर लगाई मुहर इससे पहले शेयरधारक दे चुके थे अनुमतिईशा, आकाश और अनंत अंबानी डिजिटल समेत इन सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने रिलायंस इंडस्ट्री की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड में ईशा अंबानी समेत दो को निदेशक मंडल में नियुक्ति की अनुमति दी। आरबीआई के 15 नवंबर को जारी हुए पत्र में ईशा, अंशुमान ठाकुर, हितेश कुमार सेथिया का नाम शामिल था। इस बात की जानकारी खुद जियो फाइनेंशियल सर्विस ने बयान जारी कर दी है। 

वहीं, आरबीआई ने कंपनी को निर्देशित करते हुए कहा कि जब भी मैनेजमेंट में बदलाव हो जाए, तब कंपनी की प्रोफाइल में इसे अपडेट करें। आरबीआई पत्र के मुताबिक, यह अनुमति अगले छह महीने तक ही वैध रहेगी। अगर कंपनी इस समय सीमा के भीतर प्रस्ताव को प्रभावी करने में विफल रहती है, तो उसे पहले अवसर पर परिवर्तन को प्रभावी करने में विफल रहने के कारणों के साथ फिर से आवेदन करना होगा।

शेयरधारकों ने अक्टूबर, 2023 में अनुमति दे दी थीआरबीआई से पहले जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयरधारकों ने अक्टूबर, 2023 में ही इस गैर-कार्यकारी निदेशक मंडल को अनुमति दे दी थी। पिछले कई सालों से डिजिटल सर्विस, खुदरा, ऊर्जी व्यवसाय  ईशा, आकाश और अनंत अंबानी इस कंपनी में अहम भूमिका में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा तीनों ही रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के बोर्ड सदस्य में शामिल हैं। 

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के विस्तार को नई कैटेगरी, भौगोलिक क्षेत्रों और प्रारूपों में भी चला रही हैं। साथ ही ग्राहकों की फेहरिस्त को बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं। रिलायंस रिटेल की खाद्य, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन रिटेल में मौजूदगी है और यह पहुंच, पैमाने, राजस्व और लाभप्रदता के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी), जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की अलग इकाई है। एनबीएफसी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹668.18 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो कि पहली तिमाही से ₹331.92 करोड़ से 101.3% अधिक है। मुकेश अंबानी की कंपनी के कुल राजस्व 48% बढ़कर ₹608 करोड़ हो गया, जिसमें ₹217 करोड़ की लाभांश आय से सहायता मिली। इसका कुल खर्च 32.7% बढ़कर ₹71.43 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹53.81 करोड़ था।

 

टॅग्स :रिलायंसReliance Industriesरिलायंस जियोजियोJio
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?