लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड बेचने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:31 IST

Open in App

एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नए कार्ड जारी करने के लिए बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों में राहत दी है। पिछले दो वर्षों में एचडीएफसी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं में बाधा की कुछ घटनाओं के चलते आरबीआई ने दिसंबर और फरवरी में आदेश जारी कर नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाई थी। बैंक ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने 17 अगस्त 2021 को अपने एक पत्र के माध्यम से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील दी है।’’ एचडीएफसी बैंक ने आगे कहा कि आरबीआई की अगली समीक्षा तक डिजिटल 2.0 के तहत नियोजित डिजिटल कारोबार गतिविधियों के तहत नई पेशकश पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। बैंक ने कहा, ‘‘हम आरबीआई के साथ मिलकर काम जारी रखेंगे और सभी मानकों पर अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स