लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल, दिल्ली में भी राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:26 IST

Open in App

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा चालू हो गयी है जबकि शेष दो राज्यों असम और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ महीनों में सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ, अब कुल 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एक देश, एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं जिसके दायरे में अब 75 करोड़ लाभार्थी आ रहे हैं। ओएनओआरसी दिल्ली में जुलाई में जबकि पश्चिम बंगाल में अगस्त में लागू किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "शेष दो राज्यों - असम और छत्तीसगढ़ - को अगले कुछ महीनों में ओएनओआरसी से जोड़ने का लक्ष्य है।" वर्तमान में, राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में लगभग 2.2 करोड़ पोर्टेबिलिटी लेनदेन का मासिक औसत लगातार दर्ज किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2019 से अब तक 40 करोड़ पोर्टेबिलिटी लेनदेन किए गए हैं। इस तरह के सबसे ज्यादा लेन-देन बिहार (10.14 करोड़), उसके बाद आंध्र प्रदेश (6.92 करोड़), राजस्थान (4.56 करोड़), तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हुए हैं। योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों के लिए, चाहे वे देश में किसी भी जगह पर हो, सुचारु रूप से सब्सिडी वाले खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम बंगाल, दिल्ली में भी राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी