लाइव न्यूज़ :

Ratan Tata: रतन टाटा अस्पताल में भर्ती, हालात गंभीर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 23:28 IST

Ratan Tata: रतन टाटा (86 वर्ष) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘अफवाह’ करार देते हुए कहा, ‘ये दावे निराधार हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं।कंपनी ‘टाटा संस’ के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया।चिकित्सा जांच से गुजर रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है।

Ratan Tata: अनुभवी उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा उम्र संबंधी परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर टाटा समूह की टिप्पणी तुरंत प्राप्त नहीं हो सकी है। एक सम्मानित और अग्रणी उद्योगपति टाटा अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। टाटा ने सोमवार को कहा था कि उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता का कोई कारण नहीं है और वह उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं।

टाटा (86 वर्ष) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘अफवाह’ करार देते हुए कहा, ‘ये दावे निराधार हैं।’’ टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी ‘टाटा संस’ के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया।

टाटा ने कहा, ‘‘मैं वर्तमान में अपनी उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच से गुजर रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छा हूं।’’ मीडिया की खबरों में दावा किया गया था कि रक्तचाप में गिरावट के बाद टाटा को सोमवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। टाटा ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही हालिया अफवाहों से अवगत हूं और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।’’

टॅग्स :रतन टाटामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स