लाइव न्यूज़ :

RapidX Train: यात्रियों को ट्रेन के भीतर सुविधाओं में मदद करेगा विशेष सहायक, एनसीआरटीसी से जुड़ी समस्त जानकारी देगा, दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय में कमी आएगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 14:08 IST

RapidX Train: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर पर रैपिडएक्स सेवा से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय में कमी आएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे कॉरिडोर को 2025 तक जनता के लिए शुरू करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।पहली ‘सेमी हाई स्पीड रीजनल’ रेल सेवा को एनसीआरटीसी ने रैपिडएक्स नाम दिया है।पढ़ने में सरल और विभिन्न भाषाओं में उच्चारण करने में आसान है। 

RapidX Train: रैपिडएक्स ट्रेन सेवाओं में एक विशेष ट्रेन सहायक होगा जो यात्रियों को ट्रेन के भीतर सुविधाओं में मदद करेगा और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन एक ऑपरेटर द्वारा चलाई जाएगी और यात्रियों की सहायता के लिए ट्रेन में हमेशा एक ट्रेन सहायक होगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अनुसार सहायक यात्रियों को यात्रा से जुड़ी समस्त जानकारी देगा। वह यात्रा के दौरान सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी भी प्रदान करेगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर पर रैपिडएक्स सेवा से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय में कमी आएगी।

एनसीआरटीसी पूरे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 2025 तक जनता के लिए शुरू करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। भारत की पहली ‘सेमी हाई स्पीड रीजनल’ रेल सेवा को एनसीआरटीसी ने रैपिडएक्स नाम दिया है।

अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन आरआरटीएस गलियारे पर चलेंगी, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रमुख शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा है। इस सेवा को रैपिडएक्स का नाम दिया गया है क्योंकि यह पढ़ने में सरल और विभिन्न भाषाओं में उच्चारण करने में आसान है। 

 

टॅग्स :दिल्लीमेरठगाजियाबादउत्तर प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित