लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली से आगे निकले रणवीर सिंह, बने साल 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2023 17:18 IST

कॉर्पोरेट जांच और जोखिम परामर्श फर्म क्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता रणवीर सिंह 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी हैं।उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।विराट कोहली पिछले पांच सालों से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए हुए थे।

नई दिल्ली: कॉर्पोरेट इन्वेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी हैं। "सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2022: बियॉन्ड द मेनस्ट्रीम" शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली पिछले पांच सालों से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए हुए थे। कोहली 176.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद लगातार दो वर्षों तक उनकी ब्रांड वैल्यू में गिरावट देखी गई है। 2020 में उनकी ब्रांड वैल्यू 237 मिलियन डॉलर से अधिक थी, लेकिन 2021 में तेजी से गिरकर 185.7 मिलियन डॉलर हो गई।

अभिनेता अक्षय कुमार 153.6 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 102.9 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट ने चौथा स्थान और सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी का खिताब भी बरकरार रखा। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 82.9 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्यांकन के साथ पांचवां स्थान अर्जित किया।

अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन और शाहरुख खान फिल्म उद्योग के अन्य बड़े नाम थे जिन्होंने सबसे मूल्यवान हस्तियों की शीर्ष 10 सूची में जगह बनाई। पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी 80 मिलियन डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में छठे स्थान पर हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर ने 73.6 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए 2022 में शीर्ष-10 क्लब में प्रवेश किया।

2022 में शीर्ष 25 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य 1.6 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो 2021 से लगभग 29.1 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, पहली बार दक्षिण भारतीय सितारों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने भारत की शीर्ष 25 सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। नीरज चोपड़ा ने भी पीवी सिंधु के साथ शीर्ष 25 में जगह बनाई। इन दोनों की कीमत 26.5 मिलियन डॉलर थी।

टॅग्स :रणवीर सिंहविराट कोहलीआलिया भट्टदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND Vs SA 3rd ODI: क्या कोहली मार सकते हैं लगातार तीसरा शतक? विराट के विजाग रिकॉर्ड ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ाया

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित-कोहली के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, जीत के लिए गेंदबाजों पर होगी निगाहें

क्रिकेट'जिन्होंने अपने करियर में कुछ हासिल नहीं किया, वो रोहित-कोहली के भविष्य का तय कर रहे...,' हरभजन सिंह का बयान ने रिटायरमेंट की खबरों को दी हवा

क्रिकेटIND vs SA 2nd ODI Highlights: साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, टीम इंडिया की हार, सीरीज 1-1 से बराबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

कारोबारShare Market Today: RBI के ब्याज दर कटौती से शेयर बाजार में तेजी, घरेलू शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: टंकी फूल कराने से पहले यहां चेक करें तेल के लेटेस्ट दाम, जानें कहां मिल रहा सस्ता ईंधन

कारोबारGPS Spoofing: 'इसे हल्के में मत लो!' अंकुर चंद्रकांत का अलर्ट हुआ वायरल, कौन हैं निशाने पर?