लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Tourism 2024: यूरोप सैलानियों के बीच खासा प्रसिद्ध राजस्थान?, जून 2024 तक 66251 पर्यटक पहुंचे, जानिए राकेश शर्मा क्या बोले...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2024 17:50 IST

Rajasthan Tourism 2024: वर्ष 2024 में जून तक केवल  यूनाइटेड किंगडम से 66,251 पर्यटक राजस्थान आए, जो यूरोपीय पर्यटकों में राज्य के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अधिक मजबूती से स्थापित किया।पचास देशों की सूची में यूरोप के प्रमुख 18 देश शामिल हैं।राजस्थान यूरोप के सैलानियों के बीच खासा प्रसिद्ध है।

Rajasthan Tourism 2024: लंदन में आयोजित होने वाला वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) 8 नवंबर को समाप्त हो गया। राजस्थान पर्यटन की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय मार्ट में सशक्त भागीदारी की गई।  डब्लूटीएम में राजस्थान पर्यटन का प्रतिनिधित्व अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा द्वारा किया गया। इस वैश्विक सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान को लेकर यूरोपिय ट्रेवल एजेंसियों व पर्यटकों में खासी उत्सुकता देखने को मिली, उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविध पर्यटन अनुभवों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान, वैश्विक स्तर पर हमेशा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) लंदन में भागीदारी, राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की एक रणनीतिक पहल थी जो कि सफल रही।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग का लक्ष्य राजस्थान को एक ऐसा स्थल बनाना है जो पारम्परिक व आधुनिक पर्यटन का मेल हो। राकेश शर्मा ने कहा कि  डब्ल्यूटीएम लंदन जैसे वैश्विक मंच पर राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय और विशेषकर यूरोप के पर्यटकों को आमंत्रित करने का अवसर मिला।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में जून तक, केवल  यूनाइटेड किंगडम से 66,251 पर्यटक राजस्थान आए, जो यूरोप के  पर्यटकों में राज्य के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है साथ ही दिलचस्प तथ्य यह भी है कि राजस्थान में पर्यटन के लिए आने वाले प्रमुख पचास देशों की सूची में यूरोप के प्रमुख 18 देश शामिल हैं।

यह आंकडा दर्शाता है कि राजस्थान यूरोप के सैलानियों के बीच खासा प्रसिद्ध है। शर्मा ने कहा कि इस वैश्विक मंच के जरिए, राजस्थान पर्यटन का  प्रयास रहा कि प्रदेश में यूरोप से राजस्थान आने वाले पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा किया जा सके। डब्लूटीएम में राजस्थान पर्यटन के स्टैंड पर शर्मा द्वारा राजस्थान के पर्यटन स्थलों को दर्शाने वाली शॉर्ट फिल्म के जरिए राजस्थान आने का न्यौता दिया गया।

यहां पर शर्मा ने राजस्थान की पर्यटन प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और बताया कि राज्य अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए वैश्विक पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास कर रहा है। यहां  दुनिया भर के टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और मीडिया प्रतिनिधियों की प्रदेश पर्यटन में गहरी रुचि देखने को मिली।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पर्यटनLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम