लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Tourism 2023: पर्यटकों को और लुभाएगा राजस्थान, सभी जिलों में दो-दो पर्यटन स्थल का किया जाएगा चयन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2023 16:04 IST

Rajasthan Tourism 2023: गायत्री राठौड़ के अनुसार सभी जिलों से दो-दो पर्यटन स्थलों का चयन कर उनका विकास करना, एक दूरदर्शी योजना है जिसके तहत न सिर्फ पर्यटन स्थलों का विकास होगा वहीं पर्यटकों के लिए नए आकर्षण के केंद्र भी स्थापित होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देडॉ रश्मि शर्मा के अनुसार पर्यटन विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रहा है।नए पर्यटन स्थलों का विकास हो, जिससे पर्यटन को तो नए आयाम मिले।पर्यटन विकास कोष के जरिए इन स्थलों पर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।

Rajasthan Tourism 2023: राजस्थान ने विदेशी और घरेलू पर्यटक पर और फोकस करना शुरू कर दिया है। राजस्थान पर्यटन विभाग इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों में नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनके विकास, जीर्णोद्वार और संरक्षण में जुटा है। जिलों से दो-दो पर्यटन स्थल चिन्हित किए जा चुके हैं। पर्यटन विकास कोष के जरिए इन स्थलों पर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।

इस योजना से नए पर्यटन स्थल विकसित होंगे साथ ही पर्यटन उद्योग का लाभ प्रदेश में जिलावार मिलने लगेगा। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के अनुसार यह कार्य बजट घोषणा 22-23 की अनुपालना के तहत किए जा रहे हैं। इस घोषणा के अनुसार जिले से दो-दो पर्यटन स्थलों को चिन्हित करके वहां पर पर्यटकों की सुविधा व अन्य जन सुविधा संबंधी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दो-दो पर्यटन स्थलों का चयन कर उनका विकास करना, एक दूरदर्शी योजना है जिसके तहत न सिर्फ पर्यटन स्थलों का विकास होगा वहीं पर्यटकों के लिए नए आकर्षण के केंद्र भी स्थापित होंगे।पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ.रश्मि शर्मा के अनुसार पर्यटन विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रहा है कि प्रदेश में नए पर्यटन स्थलों का विकास हो जिससे पर्यटन को तो नए आयाम मिले साथ ही पर्यटन से जुड़ी सभी ईकाइयों को लाभ मिले।

डॉ. शर्मा के अनुसार प्रदेश के अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, जोधपुर, झालावाड़,जालौर, झुंझुनूं, करौली, नागौर व सिरोही सहित बीकानेर, चित्तौडगढ़, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, पाली, श्रीगंगानगर, सीकर, सवाईमाधोपुर, टोंक,उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, बारां, राजसमंद व धौलपुर में 70.06 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटन स्थलों का विकास व जीर्णोद्धार और अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं।

इन विकास कार्यों से राजस्थान के हर जिले में पर्यटन स्थल विकसित होंगे और पर्यटन उद्योग का पूरा लाभ प्रदेश के सभी जिलों को मिलेगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तेज गति से काम चल रहा है। पर्यटन विभाग अन्य सरकारी महकमों जैसे  वन विभाग, पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहित नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद आदि कई विभागों को साथ समन्वय करते हुए काम कर रहा है।

टॅग्स :राजस्थान पर्यटनजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी