लाइव न्यूज़ :

क्वालकॉम JIO के साथ मिलकर 8000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: February 27, 2024 16:41 IST

अमेरिका बेस्ड क्वालकॉम चिप बनाने वाली कंपनी कम कीमत वाली चिप भारतीय मार्केट के लिए पेश करेगी, जिससे इस साल के अंत तक कंपनी जियो के साथ मिलकर 5 जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 99 डॉलर यानी 8,000 रुपए के आसपास रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका बेस्ड क्वालकॉम जियो के साथ मिलकर साल के अंत तक सस्ते 5 जी स्मार्टफोन करेगी लॉन्चक्वालकॉम भारतीय बाजार के मद्देनजर सस्ती चिप भी बना रहा हैक्वालकॉम का मानना है कि इस मोबाइल की कीमत 8 हजार रुपए से कम रहने वाली है

नई दिल्ली: अमेरिका बेस्ड क्वालकॉम चिप बनाने वाली कंपनी कम कीमत वाली चिप भारतीय मार्केट के लिए पेश करेगी, जिससे इस साल के अंत तक कंपनी जियो के साथ मिलकर 5 जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 99 डॉलर यानी 8,000 रुपए के आसपास रहेगी। क्वालकॉम ये कदम भारतीय बाजार के मद्देनजर उठाने जा रही है। यह बात मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। 

स्मार्टफोन को बनाने के लिए क्वालकॉम भारत के शीर्ष दूरसंचार ऑपरेटर, रिलायंस जियो और मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ काम कर रहा है। क्वालकॉम के अधिकारियों ने कहा कि गीगाबिट 5 जी स्मार्टफोन डिवाइस 5 जी स्टैंडअलोन सपोर्ट करेगा, जो जियो वर्तमान में पेश कर रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, क्वालकॉम के एक शीर्ष अधिकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि नवीनतम चिपसेट भारत में 2जी उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन-सक्षम 5जी वातावरण में बदलाव के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

गीगाबिट 5 जी स्मार्टफोन कम कीमत का होगा और उसे एसए-2आरएक्स की क्षमता से संचालित किया जाएगा, जो 5 जी नेटवर्क पर गीगाबिट गति देने में सक्षम है। इस बात की जानकारी मनी कंट्रोल से बात करते हुए क्रिस पैट्रिक, एसवीपी और हैंडसेट के महाप्रबंधक, क्वालकॉम ने बार्सिलोना में बताई। 

अगस्त 2022 में, रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान, मुकेश अंबानी ने न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए 5जी उत्पाद विकसित करने के लिए रिलायंस जियो और क्वालकॉम के बीच साझेदारी की घोषणा की थी।

इससे पहले जनवरी 2024 में चिप निर्माता ने कहा था कि वह चेन्नई में एक डिजाइन सेंटर स्थापित करने में 177.27 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। केंद्र उन क्षेत्रों में नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करेगा जो वाई-फाई प्रौद्योगिकियों के पूरक हैं और 5जी सेलुलर प्रौद्योगिकी में क्वालकॉम के वैश्विक अनुसंधान और विकास प्रयासों में योगदान करते हैं।

कंपनी कई वर्षों से 'क्वालकॉम डिजाइन इन इंडिया चैलेंज और 'क्वालकॉम सेमीकंडक्टर मेंटरशिप प्रोग्राम' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में डिजाइन-केंद्रित पहलों में निवेश कर रही है।

टॅग्स :अमेरिकाजियो फोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती