लाइव न्यूज़ :

Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 25 जून की आधी रात तक बंद रहेगा, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 19:52 IST

Purvanchal Expressway: एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर समेत नौ जिलों से होकर गुजरता है।

Open in App
ठळक मुद्दे हवाई पट्टी का इस्तेमाल आपात स्थिति में जंगी विमानों को उतरने के लिए किया जाता है।हवाई पट्टी एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है। रखरखाव के काम की वजह से एक्सप्रेस वे को 11 जून को बंद कर दिया गया था।

Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यहां स्थित करीब छह किलोमीटर लंबी भारतीय वायुसेना की हवाई पट्टी के मरम्मत कार्य की वजह से यह एक्सप्रेसवे 25 जून की आधी रात तक बंद रहेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल आपात स्थिति में जंगी विमानों को उतरने के लिए किया जाता है।

संबंधित हवाई पट्टी एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है। जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि रखरखाव के काम की वजह से एक्सप्रेस वे को 11 जून को बंद कर दिया गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि जिले में एक्सप्रेसवे का छह किलोमीटर लंबा हिस्सा रखरखाव के काम के कारण 25 जून मध्य रात्रि तक बंद रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान एक्सप्रेसवे के बगल में बने लिंक रोड का इस्तेमाल वाहनों की आवाजाही के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। संबंधित तहसील क्षेत्र के अरवलकीरी करवत में सेना के विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है।

इसके लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में कई लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर उतरे थे। उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ के बाहरी इलाके में चांद सराय गांव से शुरू होता है और गाजीपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-31 पर हैदरिया गांव में समाप्त होता है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर समेत नौ जिलों से होकर गुजरता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी