लाइव न्यूज़ :

पुरी ने कहा, संप्रग काल के 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के तेल बांड के भुगतान की मजबूरी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:19 IST

Open in App

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में गिरावट के बावजूद ईंधन की कीमतों के लगातार उच्च स्तर पर बने रहने के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछली संप्रग सरकार द्वारा जारी किए गए 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के तेल बॉंड का भुगतान किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके चलते राजकोषीय उपाए और तेल कंपनियों की वित्तीय स्वतंत्रता को सीमित करने की गुंजाइश बहुत कम है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सरकार पर तीखा हमला करने के एक दिन बाद पुरी ने ट्विटर पर कहा कि इसके लिए संप्रग सरकार की जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाने की प्रवृत्ति और नीतिगत जड़ता जवाबदेह है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के उपलब्धि रहित दशक को बड़े पैमाने पर दायित्व से पीछा छुड़ाने और नीतिगत जड़ता के लिए जाना जाता है। संप्रग सरकार ने भविष्य की सरकारों पर तेल बॉंड का बोझ लाद दिया। इनमें से 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाना बाकी है। इसकी वजह से संसाधनों पर दबाव है, राजकोषीय गुंजाइश सीमित रह गई और तेल कंपनियों की वित्तीय स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगा है।’’ उन्होंने आगे कहा कि उत्खनन एवं उत्पादन (ईएंडपी) क्षेत्र धन की कमी से जूझ रहा था। इसके चलते हमारा आयात बिल लगातार ऊंचा बना हुआ है। रिमोट द्वारा संचालित आर्थिक विशेषज्ञों की सरकार द्वारा तेल कंपनियों का करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कीमतों को स्थिर बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया गया और ऐसा दिखाया जाता रहा कि सब ठीक है। राहुल गांधी ने बुधवार को ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने पिछले साल साल के दौरान ईंधन के दाम बढ़ाकर 23 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं। उनकी पार्टी ने तेल बांड के बोझ वाली सरकार की दलील को खारिज कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे पहले इसके बारे में बताया। कांग्रेस ने कहा कि 1.3 लाख करोड़ रुपये का अभी भुगतान नहीं हुआ है वहीं सरकार ने सात साल में उत्पाद शुल्क से कहीं अधिक राशि जुटा ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स