लाइव न्यूज़ :

पंजाब किसान प्रदर्शन: रेलवे ने 3,090 मालगाड़ियां रद्द की, हुआ 1,670 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: November 16, 2020 23:10 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से भारतीय रेल को सिर्फ मालभाड़े से होने वाली आय में 1,670 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों के विरोध को 50 दिन हो चुके हैं और इसके चलते 1,986 यात्री रेलगाड़ियां और 3,090 मालगाड़ियां रद्द हुई हैं।

सूत्रों ने सोमवार को कहा कि राज्य में रेलगाड़ियों का परिचालन अभी भी निलंबित है। रेलवे ने प्रदर्शनकारियों के सिर्फ मालगाड़ियां शुरू करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इससे भारतीय रेल को रोजाना 36 करोड़ मालभाड़े के नुकसान का अनुमान है।

एक अक्टूबर और 15 नवंबर के बीच रेलवे को मालगाड़ियां रद्द होने के चलते मालभाड़े का नुकसान हुआ हैं। इसमें से कई गाड़ियों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भेजी जाने वाली अनिवार्य सामग्रियां हैं और यह पंजाब के बाहर खड़ी हैं।

सूत्रों ने कहा कि पंजाब के पांच बिजली घरों को 520 रैक कोयले की आपूर्ति नहीं की जा सकी जिसके चलते भारतीय रेल को 550 करोड़ रुपये का नुकसान हआ।

अन्य माल में इस्पात के 110 रैक (अनुमानित 120 करोड़ रुपये का नुकसान), सीमेंट के 170 रैक (अनुमानित 100 करोड़ रुपये का नुकसान), क्लिंकर के 90 रैक (अनुमानित 35 करोड़ रुपये का नुकसान), खाद्यान्नों के 1,150 रैक (अनुमानित 550 करोड़ रुपये का नुकसान), उवर्रक के 270 रैक (अनुमानित 140 करोड़ रुपये का नुकसान) और पेट्रोलियम इत्यादि के (अनुमानित 40 करोड़ रुपये का नुकसान) से लदी मालगाड़ियां फंसी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटLSG vs KKR: सुपर ओवर में केकेआर की जीत, रिंकु सिंह और सुनील नरेन ने एलएसजी को बुरी तरह हराया

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?