लाइव न्यूज़ :

कोरोमंडल इंटरनेशनल के प्रवर्तक ने करीब 470 करोड़ रुपये में बेचे शेयर

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कोरोमंडल इंटरनेशनल की एक प्रवर्तक कंपनी ई.आई.डी पैरी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कंपनी के 58 लाख से अधिक शेयर बेचे। खुले बाजार में हुई इस बिक्री से कंपनी को 469 करोड़ रुपये से अधिक मिले।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ईआईडी पैरी ने 803.19 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 58.50 लाख शेयरों को बिक्री की। इस तरह यह सौदा कुल 469.86 करोड़ रुपये का हुआ।

सितंबर तिमाही के अंत तक ईआईडी पैरी के पास कोरोमंडल इंटरनेशनल में प्रवर्तक के तौर पर 58.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

बीएसई पर कोरोमंडल इंटरनेशनल का शेयर बुधवार को करीब छह प्रतिशत गिरकर 802.70 रुपये रहा।

इसी प्रकार की एक अन्य बिक्री में सोसायटे जनरले ने बुधवार को खुली बाजार बिक्री के तहत पंजाब नेशनल बैंक के 1.44 करोड़ शेयर बेचे। बीएसई पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 33.5 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर पीएनबी के 1,44,76,000 शेयरों को बेचा। ये शेयर मारीशस की सेकांटी इंडिया ने अलग सौदे में इसी भाव पर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?