लाइव न्यूज़ :

आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में मार्च में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि, 2020-21 में 7 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल देश में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल मार्च में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो 32 महीने का उच्चतम स्तर है। तुलनात्मक आधार कमजोर होने के बीच प्राकृतिक गैस, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में वृद्धि के साथ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर बढ़ी।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार आठ बुनियादी उद्योगों... कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली...की वृद्धि दर में पिछले साल इसी महीने यानी मार्च 2020 में 8.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार मार्च महीने में प्राकृतिक गैस, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में क्रमश: 12.3 प्रतिशत, 23 प्रतिशत, 32.5 प्रतिशत और 21.6 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं पिछले साल इसी महीने में इनमें क्रमश: (-) 15.1 प्रतिशत, (-) 21.9 प्रतिशत, (-) 25.1 प्रतिशत और (-) 8.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

कोयला, कच्चा तेल, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरकों के उत्पादन में इस दौरान गिरावट दर्ज की गयी।

वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल-मार्च) में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत घटा। वर्ष 2019-20 में इसमें 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आंकड़े पर अपनी प्रतिक्रिया में इक्रा लि. की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि मार्च तिमाही में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि 32 महीने का उच्च स्तर है जिसका कारण तुलनात्मक आधार कमजोर होना है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल में ‘लॉकडाउन’ के कारण तुलनात्मक आधार काफी कमजोर है। ऐसे में सीमेंट और इस्पात क्षेत्र में उच्च वृद्धि दर से सालाना आधार पर आठ बुनियादी उद्योगों में 50 से 70 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

नायर ने कहा, ‘‘हालांकि अप्रैल 2021 में पिछले माह के मुकाबले बिजली मांग, वाहन पंजीकरण और जीएसटी ई-वे बिल सृजन में कुछ नरमी दिख रही है। यह कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी और इसकी रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव को बताता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उपलब्ध आंकड़े के आधार पर, हमारा अनुमान है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में मार्च 2021 में 17.5 से 25 प्रतिशत रहेगी।’’

फरवरी में इन क्षेत्रों में उत्पादन में 3.8 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?