लाइव न्यूज़ :

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त महीने में 11.6 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में अगस्त महीने में सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मुख्य रूप से सीमेंट, कोयला और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में तेजी से बुनियादी उद्योगों में वृद्धि आयी। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गयी।

आठ बुनियादी उद्योगों ... कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली ... में पिछले साल अगस्त में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण 6.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

आठ बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत भारांश है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन अगस्त 2021 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बढ़ा है।

दूसरी तरफ कच्चा तेल और उर्वरक उद्योगों का उत्पादन घटा है।

कोयला और प्राकृतिक गैस दोनों का उत्पादन इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 20.6 प्रतिशत बढ़ा। सीमेंट उद्योग का उत्पादन 36.3 प्रतिशत जबकि स्टील का उत्पादन अगस्त 2021 में 5.1 प्रतिशत बढ़ा।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन आलोच्य महीने में 9.1 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 15.3 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, कच्चे तेल का उत्पादन सालाना आधार पर अगस्त 2021 में 2.3 प्रतिशत घटा। उर्वरक उत्पादन भी इस दौरान 3.1 प्रतिशत घटा।

इन बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 2021-22 में अप्रैल-अगस्त के दौरान 19.3 प्रतिशत रही। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 17.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

इस बीच, आठ बुनियादी उद्योगों के सूचकांक की वृद्धि दर के मई 2021 के आंकड़े को संशोधित कर 16.4 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि पहले इसके 16.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?