लाइव न्यूज़ :

दिवाली तक बढ़ सकते हैं सूखे मेवे के दाम

By भाषा | Updated: September 5, 2021 13:42 IST

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने और कोरोना महामारी एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते अमेरिका से बादाम और पिस्ता का आयात प्रभावित होने से आगामी त्योहारी सीजन खासकर दिवाली तक सूखे मेवे में तेजी का रुख बन सकता है। सूखे मेवे के थोक व्यापारियों को ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाली कंपनी ट्रेडब्रिज के परिचालन प्रमुख स्वप्निल खैरनार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अफगानिस्तान में हुए घटनाक्रम और अमेरिका आमद घटने से सूखे मेवे में तेजी का रुख बनना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि देश में अधिकांश बादाम अमेरिका से आयात होता है, जबकि अंजीर अफगानिस्तान से आता है। किशमिश की आधी घरेलू मांग अफगानिस्तान से पूरी होती है। पिछले एक महीने से अफगानिस्तान से सूखे मेवे का आयात लगभग बंद है। हालांकि, काजू का भाव अधिक नहीं चढ़ेगा क्योंकि काजू की ज्यादातर मांग देश के उत्पादन से ही पूरी होती है। खैरनार का मानना है कि आगामी दिवाली पर सूखे मेवे में तेजी का रुख रहने से लोग उपहार में सूखे मेवे देने के बजाय अन्य विकल्प चुन सकते हैं। प्रयागराज के चौक स्थित अग्रवाल ड्राई फ्रूट्स कंपनी के स्वामी मधुसूदन अग्रवाल ने हालांकि सूखे मेवे में बहुत अधिक तेजी आने की संभावना यह कहते हुए खारिज कर दी कि अटारी सीमा से अफगान सूखे मेवे का आयात मामूली रूप से प्रभावित हुआ है और अगले 15-20 दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान से आयात होने वाले खड़ा बादाम का फुटकर भाव 800 रुपये प्रति किलो है जोकि पिछले 20 दिनों में 50-60 रुपये बढ़ा है। वहीं अंजीर का भाव 1,000 रुपये से बढ़कर 1,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है, जबकि किशमिश 100 रुपये तेजी के साथ 600 रुपये प्रति किलो के भाव है। हालांकि काजू 800 रुपये के भाव पर स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित