लाइव न्यूज़ :

फिर बढ़ी पेट्रोल की कीमत, कम होती कीमतों पर सरकार ने लगाई रोक, देखें आज का रेट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 28, 2018 12:16 IST

तर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ कर 76 रूपए प्रति बैरल हो गई है। केंद्र सरकार बीते कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमत में लगातार राहत दे रही थी।  जिसे देख कर आम लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी लेकिन बुधवार को ही सरकार ने पेट्रोल की कम होती कीमत पर रोक लगा दी।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ कर 76 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।  केंद्र सरकार बीते कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमत में लगातार राहत दे रही थी।  जिसे देख कर आम लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी लेकिन बुधवार को ही सरकार ने पेट्रोल की कम होती कीमत पर रोक लगा दी। भारत में पेट्रोल के दाम में गिरावट पर रोक लगने का मुख्य कारण यही माना जा रहा है। 

राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहाँ पेट्रोल के दाम 75.55 रूपए प्रति लीटर है।  इसके अलावा भारत के और दो बड़े शहरों मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 83.12 और 78.23 है। पेट्रोल के साथ साथ डीज़ल की बात की जाए तो इसके दामों में भी कोई बड़ी राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है राजधानी दिल्ली में डीज़ल के दाम 67.38 रूपए प्रति लीटर रहे।      

बेशक पेट्रोल और डीज़ल की कीमत वर्तमान सरकार के लिए बड़ी समस्या है। बीते दिनों सरकार के द्वारा पेट्रोल की कीमत में की गई गिरावट बहुत राहत देने वाली नहीं थी। आम जनता इससे बेहद परेशान भी है इस लिहाज़ से सरकार के लिए यह ज़रूरी हो जाता है कि सरकार जल्द से जल्द इसका कोई हल निकाले। 

रिपोर्ट: विभव देव शुक्ला

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल दाम बढ़ोत्तरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम