लाइव न्यूज़ :

Price Hike: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बाद CNG-PNG ने आम लोगों को दिया झटका, इस माह तीसरी बार बढ़ोतरी, जानें नए रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 16:29 IST

Price Hike: दिल्ली में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने के साथ पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने अपनी वेबसाइट पर नई दरों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्दे प्राकृतिक गैस की कीमतों में हुई वृद्धि की वजह से यह बढ़ोतरी की गई है।सीएनजी के दाम 5.50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं।नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 61.58 रुपये प्रति किलो हो गई है

Price Hike: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली में सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की कीमतें भी एक रुपये तक बढ़ा दी गईं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 59.01 रुपये प्रति किलो हो गई है।

इस महीने में सीएनजी की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले दोनों बार सीएनजी की कीमत में 50-50 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने के साथ पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने अपनी वेबसाइट पर नई दरों की घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस की कीमतों में हुई वृद्धि की वजह से यह बढ़ोतरी की गई है। इस साल में अब तक सीएनजी के दाम 5.50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 61.58 रुपये प्रति किलो हो गई है जबकि गुरुग्राम में इसका भाव 67.37 रुपये प्रति किलो हो गया है।

इसके साथ ही आईजीएल ने दिल्ली में पीएनजी के दाम भी एक रुपये प्रति घन मीटर तक बढ़ा दिए। अब पीएनजी 36.61 रुपये प्रति घन मीटर के भाव पर मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की कीमत 35.86 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है जबकि गुरुग्राम में इसका भाव 34.81 रुपये प्रति इकाई होगा।

कीमतों में यह अंतर हर शहर में अलग-अलग लगने वाले वैट शुल्कों के कारण होता है। इसके पहले पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम में दो बार 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है जबकि एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर कुछ शहरों में 1,000 रुपये से भी आगे निकल चुके हैं।  

टॅग्स :महंगाईपेट्रोल का भावडीजल का भावएलपीजी गैसदिल्लीनॉएडागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम