लाइव न्यूज़ :

Pradhan Mantri Swanidhi Yojana: रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों को 2500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 20:29 IST

Pradhan Mantri Swanidhi Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की गारंटी खुद प्रधानमंत्री ने दी है, इसलिए किसी को भी गारंटी के लिए कोई दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के तहत वितरित किए गए।पशुपालकों को कम-से-कम 68 करोड़ रुपये के ऋण दिए जा रहे हैं।प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों से कर्ज लेने का आग्रह किया।

Pradhan Mantri Swanidhi Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों को 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे। ये कर्ज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के तहत वितरित किए गए।

सीतारमण ने यहां दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की गारंटी खुद प्रधानमंत्री ने दी है, इसलिए किसी को भी गारंटी के लिए कोई दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को कम-से-कम 68 करोड़ रुपये के ऋण दिए जा रहे हैं।

कई अन्य लोगों को विभिन्न व्यवसाय और कृषि उद्देश्यों के लिए भी कर्ज दिए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने महिलाओं से अपने क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने और अपने गांवों में भंडारण और प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों से कर्ज लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्थानीय सांसद बिड़ला ने रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों से काम बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कर्ज लेने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम एक नया आर्थिक तंत्र बनाना चाहते हैं और सबसे गरीब लोगों को सबसे मजबूत बनाना चाहते हैं।" 

टॅग्स :Nirmal SitharamanOm Birlaराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित