लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र के इंजीनियरों ने बिजली विधेयक के खिलाफ 10 अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:46 IST

Open in App

मथुरा, आठ अगस्त ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने संसद के चालू मॉनसून सत्र में बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करने के निर्णय के खिलाफ दस अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। अखिल भारतीय विद्युत अभियंता संघ (एआईपीईएफ) ने यह जानकारी दी।

संघ ने दावा किया कि नए बिजली विधेयक को संसद के चालू सत्र में पेश करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में देश भर के बिजली विभाग के 15 लाख कर्मचारी 10 अगस्त को हड़ताल पर जाएंगे या काम नहीं करेंगे।

एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा, ‘‘यदि सोमवार को संसद में बिल पेश होता है, तो हम हड़ताल पर जायेंगे।’’

संघ ने मांग करते हुए कहा कि विधेयक को जल्दबाजी में पारित करने के बजाय इसे पहले संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए।

बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के तहत बिजली उपभोक्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की तरह अपनी पसंद के सेवा प्रदाता को चुनने का विकल्प मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम