लाइव न्यूज़ :

चार्जिंग केंद्र लगाने के लिए बिजली वितरण कंपनियों ने दस से अधिक विक्रेताओं को सूचीबद्ध किया

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर बिजली से चलने वाले वाहनों के लिये इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने को लेकर तीन बिजली वितरण कंपनियों ने दस से अधिक विक्रेताओं को सूचीबद्ध किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में तीन बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) ने इस साल जुलाई में धीमी और तेज गति से चार्जिंग करने वाले चार्जिंग केंद्र लगाने के लिए इकाइयों का पैनल बनाने का लेकर निविदा जारी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत शहर में चार्जिंग संरचना के विस्तार के लिए दस से ज्यादा विक्रेताओं को समिति में शामिल किया गया है।

इस संबंध में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें ईवी चार्जिंग केंद्र स्थापित करने के लिए 11 विक्रेताओं से पैनल में शामिल होने के लिये आवेदन मिले हैं। हमारे परिचालन क्षेत्र में अब तक आठ चार्जिंग केंद्र लगाए जा चुके हैं। हम अगले एक साल में 200 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य बना रहे हैं।"

दिल्ली में विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति करने वाले बीएसईएस वितरण कंपनियों बीआरपीएल और बीवाईपीएल ने इस संबंध में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब