लाइव न्यूज़ :

कोयला खनन के क्षेत्र में परियोजना वित्तपोषण पर बन सकती है नीति: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 00:08 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल निजी वाणिज्यिक खनन परियोजनाओं के विकास पर पर्यावरण की चिंता और ऐसी परियोजनाओं को लेकर विरोध के बीच सरकार कोयला खनन के क्षेत्र में परियोजना वित्तपोषण को लेकर नीति जल्द ला सकती है ताकि ऐसी परियोजनाओं के विकास को समर्थन दिया जा सके।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह कहा।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि वाणिज्यिक कोयला खनन की नीलामी की दूसरी किस्त को कोविड- 19 महामारी के कारण टाले जाने की संभावना नहीं है। हालांकि कोयला मंत्रालय स्थिति की समीक्षा करेगा और उपयुक्त निर्णय लेगा। इस संबंध में प्रस्तावित बोली लगाने वालों के साथ प्राधिकरण की बेठक के बाद अधिकारी ने यह कहा।

अधिकारी ने पीटीआई- भाषा से कहा, ‘‘कोयला खनन नीलामी की दूसरी किस्त के बोली लगाने से पहले हुई बैठक में सरकार ने कहा कि वह कोयला खनन के क्षेत्र में परियोजना वित्तपोषण के लिये नीति लेकर आयेगी।’’

इस संबंध में एक नीति को लेकर सरकार में चर्चा हो रही है। दुनियाभर में कोयल खान परियोजनाओं का विरोध बढ़ रहा है जिससे इन परियोजनाओं का वित्तपोषण करना चुनौती बनता जा रहा है। परियोजनाओं का विरोध करने वालों का मानना है कि इस तरह की परियोजनायें पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

समझा जाता है कि एक राष्ट्रीयकृत बैंक आस्ट्रेलिया में एक प्रमुख कोयला खनन परियोजनाओं के वित्तपोषण को लेकर अंतिम फैसला नहीं कर पा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब