लाइव न्यूज़ :

PNB-LPG-ATF Expensive 2024: नई दरें 1 अगस्त से लागू, बैंक ऑफ इंडिया के बाद पीएनबी ने दिए झटके, ऋण दरों में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें जेब पर असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2024 14:09 IST

PNB-LPG-ATF Expensive 2024: तीन वर्ष की एमसीएलआर पांच आधार अंक बढ़कर 9.20 प्रतिशत हो गई है। अन्य के अलावा एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के लिए ब्याज दर 8.35-8.55 प्रतिशत के दायरे में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन तथा व्यक्तिगत जैसे अधिकतर उपभोक्ता ऋणों के मूल्यांकन में किया जाता है।जून को 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती की गई थी। कीमत 6.5 रुपये बढ़ाकर 1,652.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी।

PNB-LPG-ATF Expensive 2024: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने सभी अवधि के लिए सीमांत निधि लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत या पांच आधार अंकों की बृहस्पतिवार को वृद्धि की, जिससे अधिकतर उपभोक्ता ऋण महंगे हो गए। पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर अब 8.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 8.85 प्रतिशत थी। इसका इस्तेमाल मोटर वाहन तथा व्यक्तिगत जैसे अधिकतर उपभोक्ता ऋणों के मूल्यांकन में किया जाता है। तीन वर्ष की एमसीएलआर पांच आधार अंक बढ़कर 9.20 प्रतिशत हो गई है। अन्य के अलावा एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के लिए ब्याज दर 8.35-8.55 प्रतिशत के दायरे में होगी।

क दिवसीय अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत के स्थान पर 8.30 प्रतिशत होगी। नई दरें एक अगस्त 2024 से प्रभावी हो गईं। बैंक ऑफ इंडिया ने भी एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 8.95 प्रतिशत करने की बुधवार को घोषणा की थी। हालांकि, शेष अवधि के लिए दरें यथावत हैं।

अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के अनुरूप मासिक संशोधन में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में बृहस्पतिवार को दो प्रतिशत की वृद्धि की गई। इसके साथ ही होटल तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई।

सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,827.34 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.9 प्रतिशत बढ़ाकर 97,975.72 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। विमान ईंधन की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। एक जुलाई को एटीएफ की कीमतों में 1.2 प्रतिशत (1,179.37 रुपये प्रति किलोलीटर) की बढ़ोतरी की गई थी।

इससे पहले एक जून को 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती की गई थी। मुंबई में विमान ईंधन की कीमत बृहस्पतिवार को 89,908.31 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्य दर राज्य अलग-अलग होती हैं।

इसके साथ ही तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 6.5 रुपये बढ़ाकर 1,652.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत अब मुंबई में 1,605 रुपये, कोलकाता में 1,764.50 रुपये और चेन्नई में 1,817 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर यथावत है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर विमान ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम