लाइव न्यूज़ :

पीएनबी फ्रॉड: प्रत्यर्पण की कोशिश शुरू होते ही अमेरिका से भागा मेहुल चौकसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 24, 2018 17:18 IST

बता दें कि ये खबर तब आई है जब भारत सरकार मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश की तैयारी शुरू कर दी है। मेहुल चौकसी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाई: पंजाब नैशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी के अमेरिका से भागने की खबर आई है। टाइम्स नाउ के मुताबिक आरोपी मेहुल चौकसी के अमेरिका से एंटीगुआ भागने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस के बाद एंटीगुआ के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि ये खबर तब आई है जब भारत सरकार मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश की तैयारी शुरू कर दी है। मेहुल चौकसी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया हुआ है। खबरों के मुताबिक मेहुल चौकसी ने भारत के कानूनी दांव-पेंच से बचने के लिए सोमवार 23 जुलाई को एक नई चाल चली है। मेहुल चौकसी ने भारत सरकार से  गैर जमानती वॉरंट को रद्द करने की मांग भी की थी। इसके पीछे उसने तर्क दिया था कि उसके साथ मॉब लिंचिंग वाली घटना हो सकती है। 

 खबरों के मुताबिक चौकसी ने एंटीगुआ में काफी संपत्ति में निवेश कर वहां का नागरिकता ही हासिल कर ली है। एंटीगुआ के कानून के अनुसार अगर उस देश में कोई भी शख्स 4 लाख डॉलर का निवेश करता है तो उसे वहां की नागरिकता मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक चौकसी के एंटीगुआ का पासपोर्ट भी हासिल करने की भी खबरे सामने आ रही है। 

कोर्ट ने ईडी द्वारा दायर चार्जशीट का संज्ञान लेकर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत मार्च और जुलाई में मेहुल चौकसी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था। मेहुल चौकसी पीएनबी घोटाले का खुलासा होने के पहले ही देश छोड़कर फरार हो गया था। इसी मामले में उसका भांजा नीरव मोदी भी फरार है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये