लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः नीरव मोदी के खिलाफ ED ने दायर की 12 हजार पन्नों की चार्जशीट 

By भाषा | Updated: May 24, 2018 17:33 IST

आपराधिक शिकायत केवल नीरव मोदी, उनके सहयोगियों तथा कंपनियों के खिलाफ दायर की गयी। ऐसी संभावना है कि निदेशालय नीरव मोदी के मामा और जौहरी मेहुल चोकसी तथा उसकी कंपनियों के खिलाफ दूसरा आरोप पत्र दाखिल करेगा।

Open in App

मुंबई , 24 मईः प्रवर्तन निदेशालय ने दो अरब डालर की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी और उसके सहयोगियों के खिलाफ पहला आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत करीब 12,000 पृष्ठ का आरोप पत्र या अभियोजन शिकायत विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया।

आपराधिक शिकायत केवल नीरव मोदी, उनके सहयोगियों तथा कंपनियों के खिलाफ दायर की गयी। ऐसी संभावना है कि निदेशालय नीरव मोदी के मामा और जौहरी मेहुल चोकसी तथा उसकी कंपनियों के खिलाफ दूसरा आरोप पत्र दाखिल करेगा।

आरोपपत्र में जांच एजेंसी द्वारा 14 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के बाद नीरव मोदी तथा उसके सहयोगियों के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में की गयी कुर्की का ब्योरा है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में दो आरोप पत्र दाखिल किये थे।

नीरव मोदी फरार है और मामले में अबतक ईडी की जांच में शामिल नहीं हुआ है। उसके तथा अन्य के खिलाफ विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत जांच चल रही है। इन सभी पर पीएनबी के कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

ईडी का आरोपपत्र मनी लांड्रिंग तथा धोखाधाड़ी में नीरव मोदी एवं अन्य की भूमिका पर केंद्रित है। नीरव मोदी और चोकसी के खिलाफ मामला दर्ज होने से पहले दोनों देश छोड़कर फरार हो गये।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)प्रवर्तन निदेशालयनीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती