लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: CBI ने RBI के अफसरों से की पूछताछ, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से नेक्सस का शक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 6, 2018 14:29 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक को 13400 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। मोदी और चौकसी देश से फरार हो चुके हैं।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से हुई 13400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट विभाग के चार अधिकारियों से पूछताछ की है। सीबीआई इस मामले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ जाँच कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने आरबीआई के इन अधिकारियों से जुलरी इम्पोर्ट के 80:20 के स्कीम को बारे में पूछताछ की।

सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फ़रवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे।  एक अफसर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि लोन देने से पहले कंपनियों को एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग फॉर्म भरना होता है जोकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन के लिए नहीं भरे गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार पीएनबी की जिस शाखा ब्रैडी हाऊस ब्रांच से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को लोन मिला था उसके डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। शेट्टी ने मोदी और चौकसी के लोन को मंजूरी दी थी। सीबीआई ने आरबीआई के अधिकारियों से पूछा है कि वो पीएनबी का ऑडिट नियमित तौर पर करते थे या नहीं? गुरुवार (पाँच अप्रैल) को ईडी ने भी गोकुलनाथ शेट्टी से मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की थी। ईडी के अनुसार शेट्टी ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी द्वारा किए गए अवैध लेनदेन में बड़ी भूमिका निभायी थी।

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था लेकिन दोनों ने भारत आने से इनकार कर दिया। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने अपने वकीलों को माध्यम से सीबीआई को जवाब भेजकर कहा कि वो अभी देश वापस नहीं आ सकते। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय मीडिया पर पूरे मामले को बढ़ाचढ़ा कर दिखाने का भी आरोप लगाया। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी किस देश में मौजूद हैं।

नीरव मोदी भारत छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग दो कार्यक्रमों में नजर आया था। केंद्र सरकार और बीजेपी ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि नीरव मोदी पीएम मोदी के आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल में शामिल नहीं था और उसे आयोजकों की तरफ से बुलाया गया था। वहीं कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने मोदी सरकार पर नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बीजेपी इन आरोपों को बेबुनियाद बताती रही है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीआरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स