लाइव न्यूज़ :

PMC Bank Scam: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-गवर्नर ने किया आश्वस्त, हल करते समय ग्राहकों के हितों का रखेंगे ध्यान

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2019 15:11 IST

पीएमसी बैंक ने कथित तौर पर दिवालिया होने के कगार पर पहुंची रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी एचडीआईएल को बड़ी रकम कर्ज पर दी। बैंक के 9,000 करोड़ रुपये के कुल कर्ज का करीब 70 प्रतिशत अग्रिम अकेले एचडीआईएल को दिया गया। इसका पीएमसी बैंक की स्थिति पर बुरा असर पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने बैंक घोटाले मामले में कहा कि आरबीआई गवर्नर ने मुझे आश्वस्त किया है।रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए निकासी की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले मामले में कहा कि आरबीआई गवर्नर ने मुझे आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा 'मैं आज (सोमवार) सुबह ही आरबीआई के गवर्नर से पीएमसी बैंक के मामले पर बात की है। आरबीआई गवर्नर ने मुझे आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे को हल करते वक्त वह ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखेंगे। मैं स्थिति पर नज़र रखे हुए हूं।"

इससे पहले भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकटग्रस्त पंजाब एंड महाराष्ट्र को - ओपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों की परेशानियों को लेकर रिजर्व बैंक गवर्नर से बात किया था। सीतारमण ने बताया था कि रिजर्व बैंक गवर्नर ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों की समस्या का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समाधान का भरोसा दिया है। 

पीएमसी बैंक में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय बैंक ने इस बैंक के ग्राहकों के लिये नकद निकासी की सीमा तय करने के साथ ही बैंक पर कई तरह के अन्य प्रतिबंध लगा दिये। 

हाल ही में , रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए निकासी की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा था , " पीएमसी बैंक घोटाले मामले से वित्त मंत्रालय का सीधे तौर पर कोई लेना देना नहीं है क्योंकि आरबीआई इस क्षेत्र का नियामक है।

मगर अपनी तरफ से , इस मामले में क्या हो रहा है और इस बारे में विस्तार से अध्ययन करने के लिए मैंने अपने मंत्रालय के सचिवों से ग्रामीण विकास मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सहकारी बैंकों का संचालन बेहतर बनाने के लिये संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक लाया जाएगा।

पीएमसी बैंक ने कथित तौर पर दिवालिया होने के कगार पर पहुंची रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी एचडीआईएल को बड़ी रकम कर्ज पर दी। बैंक के 9,000 करोड़ रुपये के कुल कर्ज का करीब 70 प्रतिशत अग्रिम अकेले एचडीआईएल को दिया गया। इसका पीएमसी बैंक की स्थिति पर बुरा असर पड़ा।

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम