लाइव न्यूज़ :

PMC बैंक घोटाले में अब 2 ऑडिटर भी गिरफ्तार, निदेशकों को नहीं मिली अग्रिम जमानत

By भाषा | Updated: November 12, 2019 03:38 IST

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 4355 करोड़ रुपये के पीएमसी बैंक घोटाला मामले में सोमवार की रात को दो ऑडिटर को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ऑडिटर जयेश संघानी और केतन लकड़वाला घोटाले के वक्त आधिकारिक ऑडिटर थे। गिरफ्तार ऑडिटर जयेश संघानी और केतन लकड़वाला को 12 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुम्बई महानगर की एक सत्र अदालत ने घोटाला प्रभावित पंजाब एवं महाराष्ट्र सहाकारिता बैंक (पीएमसी) के दो निदेशकों द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस टी सूर ने परमीत सोढ़ी और सुरजीत सिंह नारंग की याचिका खारिज कर दी और कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है।

एक अन्य घटनाक्रम में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 4355 करोड़ रुपये के पीएमसी बैंक घोटाला मामले में सोमवार की रात को दो ऑडिटर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ऑडिटर जयेश संघानी और केतन लकड़वाला घोटाले के वक्त आधिकारिक ऑडिटर थे और संदेह है कि बैंक के कुछ शीर्ष अधिकारियों की अनियमितता छिपाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि घोटाला प्रभावित पीएमसी बैंक की स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और बैंक का फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है।

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएमसी बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने एचडीआईएल समूह के 233 करोड़ रुपये के शेयर कुर्क किए

भारतPMC Bank Fraud Case: पत्नी वर्षा राउत को ED का समन तो संजय राउत बोले- आ देखे जरा, किसमें कितना है दम

कारोबारसार्वजनिक बैंकों का निजीकरण किया जाना ही बेहतर, भरत झुनझुनवाला का ब्लॉग

कारोबारPMC बैंक घोटाला: रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर नियामकीय प्रतिबंध तीन महीने बढ़ाये

भारतYes बैंक पर लगेगा ताला? पिछले 9 महीने में बंद हो चुके हैं ये 3 बैंक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?