लाइव न्यूज़ :

PM Modi US Visit: अमेरिका से आयात होने वाले  चना, दाल, सूखे बादाम, छिलके वाले बादाम, अखरोट, ताजा सेब, बोरिक एसिड  और चिकित्सकीय अभिकर्मक सीमा शुल्क हटाएगा भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2023 21:44 IST

PM Modi US Visit: भारत ने इन पर सीमा शुल्क 2019 में लगाया था जब अमेरिका ने इस्पात और एल्युमिनियम के कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के उत्पादों पर प्रतिशोध स्वरूप लगाए गए शुल्कों को हटाने पर सहमत हुए थे।भारत ने जून, 2019 में अमेरिका के 28 उत्पादों पर आयात शुल्क लगा दिया था।चिकित्सकीय अभिकर्मक (20 प्रतिशत) से अतिरिक्त शुल्क हटा देगा।

PM Modi US Visit: भारत, अमेरिका से आयात होने वाले चना, दाल और सेब समेत आठ उत्पादों से सीमा शुल्क हटाएगा। भारत ने इन पर सीमा शुल्क 2019 में लगाया था जब अमेरिका ने इस्पात और एल्युमिनियम के कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के छह विवादों को खत्म करने और अमेरिका के उत्पादों पर प्रतिशोध स्वरूप लगाए गए शुल्कों को हटाने पर सहमत हुए थे। अमेरिका ने 2018 में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर इस्पात उत्पादों पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत और एल्युमिनियम के कुछ उत्पादों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का फैसला लिया था। इसके जवाब में भारत ने जून, 2019 में अमेरिका के 28 उत्पादों पर आयात शुल्क लगा दिया था।

सूत्र ने बताया कि भारत द्वारा अतिरिक्त शुल्कों को रद्द करने की अधिसूचना के बाद इन आठ अमेरिका में निर्मित उत्पादों पर शुल्क सबसे पसंदीदा देश (एमएफएन) की वर्तमान दर पर वापस आ जाएगा। शुल्क 90 दिन में खत्म हो जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि समझौते के तहत भारत चना (10 प्रतिशत), दाल (20 प्रतिशत), ताजा या सूखे बादाम (7 रुपये प्रति किलोग्राम), छिलके वाले बादाम (20 रुपये प्रति किलोग्राम), अखरोट (20 प्रतिशत), ताजा सेब (20 प्रतिशत), बोरिक एसिड (20 प्रतिशत), और चिकित्सकीय अभिकर्मक (20 प्रतिशत) से अतिरिक्त शुल्क हटा देगा।

अमेरिका के सांसदों और उद्योग जगत ने इन शुल्क को हटाने के लिए भारत से समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। बीते वित्त वर्ष में द्विपक्षीय माल व्यापार बढ़कर 128.8 अरब डॉलर हो गया था जो वित्त वर्ष 2021-22 में 119.5 अरब डॉलर था। भारत सेब के लिए वाशिंगटन का दूसरा निर्यात बाजार है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी