लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म, इस दिन आएगा 2000 रुपये?, 19वीं किस्त?, 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ डालेंगे पीएम मोदी, जानें कैसे उठाएं फायदा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2025 16:15 IST

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए जाएंगे।किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपये देती है। तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना 19वीं किस्त सोमवार को जारी किया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा होने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में घोषणा की थी कि पीएम किसान की अगली किस्त फरवरी 2025 के अंत तक ट्रांसफर कर दी जाएगी। पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार जाने वाले हैं। जहां वह प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रक्रिया शुरू करेंगे। 19वीं किस्त सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे। इसमें 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए जाएंगे।

सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपये देती है। इस तरह तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे।''

उन्होंने कहा कि 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। चौहान ने कहा कि 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़ गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और अगले सप्ताह 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना है और इसने किसानों को बीज और उर्वरकों की खरीद के लिए अपने खर्चों को पूरा करने में मदद की है। पंजाब में प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के बारे में पूछने पर चौहान ने कहा कि सरकार कृषक समुदाय के साथ बातचीत कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम