लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana 15th Installment: लो जी इंतजार खत्म, पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त जारी, आठ करोड़ से अधिक किसान को तोहफा, 18000 करोड़ रुपये जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2023 14:50 IST

PM Kisan Yojana 15th Installment: झारखंड के खूंटी जिले में जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित समारोह में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से धन हस्तांतरित किया।

Open in App
ठळक मुद्दे कृषि और अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है।बैंक खातों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में हस्तांतरित की जाती है। किस्त से पहले 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

PM Kisan Yojana 15th Installment: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए। झारखंड के खूंटी जिले में जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित समारोह में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से धन हस्तांतरित किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है। योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में हस्तांतरित की जाती है। इस किस्त से पहले 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

इस बीच, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले धन जारी किए जाने पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यह "जानबूझकर" किया गया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा जहां पहले चरण का मतदान सात नवंबर को हुआ था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीएम-किसान की छठी किस्त एक अगस्त, 2020 को जारी की गई। नौवीं किस्त नौ अगस्त, 2021 को जारी की गई। 12वीं किस्त 17 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई। पीएम-किसान के तहत 15वीं किस्त आज यानी कि 15 नवंबर, 2023 को आ रही है।

अब जब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में दो दिन में चुनाव है, राजस्थान में 10 दिन में और तेलंगाना में 15 दिन में मतदान होगा तब आज 15वीं किस्त जारी की जा रही है। क्या यह विलंब जानबूझकर नहीं किया गया है?’’ राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। मिजोरम के साथ इन राज्यों के लिए मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझारखंडविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम