लाइव न्यूज़ :

PM Kisan 20th Installment: इंतजार खत्म, इस दिन 20वीं किस्त, पीएम मोदी 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2025 15:34 IST

PM Kisan 20th Installment: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक तैयारी बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम-किसान की अगली किस्त दो अगस्त को जारी की जाएगी।20,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया जाएगा।किसानों को 20वीं किस्त प्राप्त करने के लिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 20,500 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त दो अगस्त को जारी करेंगे। इससे देशभर के 9.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। सरकार की प्रमुख प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना 2019 में पेश की गई थी। अबतक इस कार्यक्रम के तहत 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डाले जा चुके हैं। कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘ पीएम-किसान की अगली किस्त दो अगस्त को जारी की जाएगी।

20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया जाएगा।’’ प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस किस्त को जारी करेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक तैयारी बैठक की।

बैठक में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट और कृषि मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं जो सीधे उनके बैंक खातों में डाले जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य कृषि योग्य भूमि रखने वाले छोटे और सीमांत कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। किसानों को 20वीं किस्त प्राप्त करने के लिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका ‘आधार’ उनके बैंक खाते से जुड़ा हो और सटीक भूमि रिकॉर्ड कायम हो। यह योजना सरकार की प्रमुख कल्याणकारी पहल में से एक बनकर उभरी है। यह ग्रामीण भारत में कृषक परिवारों को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी