लाइव न्यूज़ :

पीरामल समूह ने डीएचएफएल का अधिग्रहण पूरा किया, ऋणदाताओं को चुकाये 34,250 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई 29 सितंबर पीरामल एंटरप्राइज लिमिटेड ने ऋणदाताओं को 34,250 करोड़ रुपये का भुगतान कर दीवान हाउसिंग फाइनेंस (डीएचएफएल) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि डीएचएफएल की समाधान प्रक्रिया से उसके सावधि जमा (एफडी) धारकों सहित ऋणदाताओं को कुल 38,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

कंपनी ने कहा कि नकद और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के रूप में पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (पीसीएचएफएल) द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि में लगभग 34,250 करोड़ रुपये शामिल हैं।

पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल ने कहा कि यह लेनदेन वित्तीय सेवा क्षेत्र में आईबीसी नियमों के तहत सफल समापन का प्रतीक है और भविष्य के प्रस्तावों के लिए एक मिसाल कायम करता है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अब तय राशि का भुगतान कर दिया है। मूल्य के संदर्भ में यह लेनदेन अब तक के सबसे बड़े प्रस्तावों में से एक है। हम पीसीएचएफएल और डीएचएफएल का विलय करेंगे और विलय की गई इकाई का नाम पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड रखा जाएगा।’’

पीरामल ने कहा कि इस लेनदेन को पूरा करने के लिए नियामक की सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई हैं और दोनों कंपनियों का विलय अगले कुछ सप्ताह के दौरान किया जाएगा। विलय की गई इकाई का 100 प्रतिशत मालिकाना अधिकार पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पास होगा।

पीरामल समूह द्वारा किये गए 34,250 करोड़ रुपये के भुगतान में 14,700 करोड़ रुपये नकद और 19,550 करोड़ रुपये के ऋण साधन शामिल हैं।

पीरामल ने कहा कि डीएचएफएल के 70,000 लेनदार हैं और उनमें से ज्यादातर इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने से अपने लंबित बकाया का लगभग 46 प्रतिशत मूल्य वसूल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी को दस लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी और इसकी 24 राज्यों में 301 शाखाओं में उपस्थिति होगी। साथ ही अगले तीन या चार वर्ष में कंपनी की देश में लगभग 1,000 स्थानों पर उपस्थिति की योजना है और वह निकट से मध्य अवधि में कम से कम 1,000 और लोगों को नियुक्त करेगी।

गौरतलब है कि जनवरी, 2021 में डीएचएफएल के 94 प्रतिशत ऋणदाताओं ने पीरामल समूह की समाधान योजना के पक्ष में मतदान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार